SONIPAT: रोटावेटर से कटकर सात साल के बच्चे की हुई दर्दनाक मौत, शव को लेकर धरने पर बैठे परिजन

SONIPAT: रोटावेटर से कटकर सात साल के बच्चे की  हुई दर्दनाक मौत, शव को लेकर धरने पर बैठे परिजन

हरियाणा: सोनीपत के मुरथल कॉलेज के परिसर में एक बड़ी लापरवाही के चलते दर्दनाक हादसा हो गया है। जहां कॉलेज परिसर में ट्रैक्टर-रोटावेटर से ग्राउंड की घास काट रहे कर्मचारी की लापरवाही से बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कर्मचारी ने रोटावेटर पर वजन डालने के लिए ग्राउंड में खेल रहे बच्चों को उस पर बैठा लिया था। इसी दौरान एक बच्चा रोटावेटर की चपेट में आ गया और ब्लेड से कटकर उसके शरीर के टुकड़े हो गए। मामले की सूचना मिलने पर परिजन और ग्रामीण शव को रोड पर रखकर धरने पर बैठ गए। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद है।

आपको बता दें कि ताऊ देवीलाल महिला राजकीय महाविद्यालय के ग्राउंड में घास खड़ी हुई थी। कॉलेज का कर्मचारी रणवीर ट्रैक्टर-रोटावेटर से घास को साफ कर रहा था। ग्राउंड सूखा होने के कारण उसमें रोटावेटर ठीक से काम नहीं कर रहा था। इस पर रणवीर ने वहां पर खेल रही गांव के छोटे बच्चों को रोटावेटर पर पीछे बैठा लिया। अचानक झटका लगने से  बच्ची रोटावेटर में अंदर गिर गया। बच्ची के रोटावेटर के ब्लेड से कटकर कई टुकड़े हो गए। अन्य बैठे बच्चों की चीख सुनकर रणवीर ने ट्रैक्टर रोका,लेकिन तब तक बच्चे की मौत हो चुकी थी। उसके शव के टुकड़े ग्राउंड में काफी दूर तक फैल गए। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर को छोड़कर भाग गया।

मृतक बच्चे की पहचान मुरथल के बिजेंद्र सिंह के बेटे कन्हैया (8)के रूप में हुई। सूचना पाकर पहुंचे कन्हैयां के स्वजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे गए। ग्रामीण शव रखकर धरने पर बैठ गए। वह आरोपित की गिरफ्तारी होने तक शव नहीं उठाने देने पर अड़े हैं। मुरथल थाना पुलिस ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रही है। मौके पर भारी संख्या में पुलिस मौजूद है। डीएसपी मुख्यालय ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। 

Leave a comment