सुधीर सांगवान की पत्नी बनकर गुरुग्राम के इस फ्लैट में रहती थी सोनाली, जानें क्या था पूरा मामला

सुधीर सांगवान की पत्नी बनकर गुरुग्राम के इस फ्लैट में रहती थी सोनाली, जानें क्या था पूरा मामला

हिसार: भारतीय एक्ट्रेस सोनाली फोगाट की मौत के बाद जैसे-जैसे दिन गुजरते जा रहे है वैसै-वैसे नए खुलासे हो रहे है। बीते दिन सोनाली फोगाट की मौत पर नया खुलासा करते हुए बताया था कि मौत से पहले सोनाली को ड्रग्स लिया गया था और गिरफ्तार पीए सुधीर सागंवान ने इस बात को कबूला भी थी कि सोनाली के ड्रिंक में कुछ नशीली पदार्थ मिलाकर पिलाया गया था। वहीं अब खबरे सामने आ रही है कि सोनाली को पीए सुधीर अपनी पत्नी कहा करते थे।

दरअसल नए खुलासे में गुरूग्राम का फ्लैट का ज्रिक सामने आया है। बताया जा रहा है कि गुरूग्राम के सेक्टर 102 में स्थिति ‘गुड़गांव ग्रीन्स’ सोसायटी में सोनाली फोगाट अक्सर दिखी गई थीं। वहीं गोवा जाने से पहले भी सोनाली इस फ्लैट में सुधीर सांगवान के साथ आई थी। सोनाली ने फ्लैट नंबर 901 रेंट पर लिया हुआ था, जोकि सुधीर सांगवान के नाम से रेंट पर लिया गया था। इसके लिए बकायदा पुलिस वेरीफिकेशन भी कराया गया था। बताया जा रहा है कि सुधीर सांगवान ने जब यह फ्लैट रेंट पर लिया था तब यहां रहने वाले तमाम सदस्यों को उसने सोनाली फोगाट को अपनी पत्नी बताया था। वहीं सोसायटी में सोनाली सफारी गाड़ी से आई था, लेकिन एयरपोर्ट पर टैक्सी लेकर गई थी। 

सोनाली के जिस्म पर मिले चोट के निशान

सोनाली फोगाट की संदिग्ध मौत के पीछे साजिश की बू पहले ही दिन से आ रही थी। सोनाली के भाई रिंकू ढाका ने गोवा के अंजुना पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी। उस तहरीर में दो लोगों को पर कई तरह के संगीन इल्जाम लगाए गए। जिसकी तस्दीक अब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट भी कर रही है। जिसमें कहा गया कि सोनाली के जिस्म पर कई चोट के निशान हैं। साथ ही सोनाली फोगाट का शरीर मौत के बाद नीला पड़ गया था। इस मामले को लेकर फोरेंसिक टीम कैमिकल जांच कर रही है। यानी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट अभी सामने नहीं आई। सोनाली के भाई की तहरीर से उन दो लोगों का पर्दाफाश हो गया था। जो इस साजिश के सबसे बड़े आरोपी बताए जा रहे हैं।

Leave a comment