
हरियाणा:भाजपा नेता और टिक टॉक स्टार सोनाली फोगाट की गुत्थी धीरे-धीरे सुलझने लगी है। लेकिन हत्या की जांच में जुटी गोवा पुलिस से सोनाली के परिजन खुश नजर नहीं आ रहे है। इस बीच सोनाली की हत्या मामले में परिजनों ने हाईकोर्ट के दरवाजे खटखटाने की बात कहीं है। इसके अलावा परिजनों ने सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस को भी इस बारे में पत्र लिखा गया है।
दरअसलपरिवार ने गोवा पुलिस की जांच मे असंतुष्ट जताई है। परिजनों की कहना है कि गोवा पुलिस अपना समय व्यतीत कर रही है। प्रदेश सरकार भी सीबीआई जांच को लेकर चिंतित नहीं है। वहीं सीएम मनोहर लाल से दोबारा मिलने को लेकर समय मांगा गया है। इसके अलावा सोनाली के भाई रिंकू ढाका ने पुलिस को कहा कि गोवा पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं है। जांच के लिए आई गोवा पुलिस प्रॉपर्टी के चारों तरफ घूम रही है। गोवा पुलिस के यहां आने का मकसद बस समय बितना है। सोनाली की मौत के दो दिन तक आरोपी सुधीर के पास उसका मोबाइल फोन रहा था। गोवा पुलिस सुधीर के मोबाइल फोन की रिकॉर्डिंग तक नहीं जांच पाई है।
अगर, रिकॉर्डिंग जांचे तो पता चल सकता है कि सोनाली की मौत के बाद सुधीर किस किस से संपर्क किया। गोवा सरकार मामले का दबाना चाहती है। तीन दिन के बाद गोवा पुलिस ने सुधीर और सुखविंद्र के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। उसके बावजूद भी पुलिस हत्या मामले में कोई जांच नहीं कर रही। उनका कहना है कि सीएम से समय मिलने के बाद दोबारा उनसे मिला जाएगा।
गौरतलब है कि हिसार से भाजपा नेत्री सोनाली फोगाट की गोवा में मौत हो गई थी। वहां पर गोवा पुलिस ने सोनाली के भाई के बयान पर उसके पीए सुधीर सांगवान के खिलाफ केस दर्ज किया हुआ है। मामले की जांच के लिए गोवा पुलिस चार दिन से हिसार में थी।
Leave a comment