सोनाली फोगाट हत्याकांड मामले में आया नया मोड़, 2 आरोपियों पर हुई कार्रवाई

सोनाली फोगाट हत्याकांड मामले में आया नया मोड़, 2 आरोपियों पर हुई कार्रवाई

नई दिल्ली: भाजपा नेता और टिक टॉक स्टार सोनाली फोगाट हत्याकांड़ में आए दिन कई खुलासे किए जा रहे है। वहीं इस मामले में आरोपी सुधीर सांगवान और सुखविंद्र को 13 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। यह आदेश मासूपा अदालत के द्वारा दिया गया है। इसके अलावा मामले की जांच में सामने आया था कि भाजपा नेता सोनाली फोगाट की मौत ड्रग्स के करण हुई थी।

सुधीर और सुखविंद्र की रिमांड बढ़ाई गई थी

इससे पहले भाजपा नेता सोनाली फोगाट की मौत मामले में आरोपी सुधीर सांगवान और सुखविंद्र को दो दिन के रिमांड के बाद गुरुवार को मासूपा अदालत में पेश किया गया था। जिसके बाद अदालत के आदेश पर गोवा पुलिस ने दोबारा से दोनों आरोपियों को दो दिन के रिमांड पर लिया था। अभी तक की जांच में सामने आया है कि भाजपा नेता सोनाली फोगाट को सुधीर सांगवान और सुखविंद्र ने ही ड्रग दी थी।

बता दें कि, कुछ दिनों पहले यह खबरे सामने आई थी कि सोनाली फोगाट की बेटी यशोधरा फोगाट ने पीएम मोदी को चिट्ठी लिखी है और अपनी मां को इंसाफ दिलाने की मांग की है। बेटी ने अपनी मां को इंसाफ दिलाने के लिए  चिट्ठी में लिखा कि मेरी मां की हत्या की सीबीआई जांच करवाई जाए। वहीं परिवार ने यशोधरा के लिए पुलिस सुरक्षा की मांग की है। सोनाली के जाने के बाद उनकी सारी संपत्ति की वारिस बेटी यशोधरा है। ऐसे में परिवार का कहना है कि यशोधरा की जान के लिए खतरा है।

दरअसल, 23 अगस्त को सोनाली फोगाट की मौत की खबर सामने आई है। सोनाली की मौत गोवा में हुई थी। शुरूआत में सोनाली की मौत हाई अटैक से बताई गई थी। लेकिन परिवार वालों ने हत्या की आंशका जताई और सीबीआई जांच की मांग की थी।  

Leave a comment