
नई दिल्ली: हाल ही में दिवंगत भाजपा नेता सोनाली फोगाट के परिवार वालों को किसी गुमनाम शख्स से 2 पत्र मिले है, जिनमें मामले से जुडे कई अहम बाते बताए गए है। वहीं सोनाली के बहनोई अमन पूनिया का कहना था कि दोनों पत्रों की बगराई जांच होनी चाहिए पहले पत्र में कहा गया था कि हत्या के मामले मं 10 करोड़ रूपये का सौदा किया गया था। इसके अलावा अब दूसरे पत्र में राजनीतिक नेताओं के नाम का जिक्र किया गया है। वहीं अब कुलदीप बिश्नोई का नाम सामने आया है।
कुलदीप बिश्नोई पर आई आंच?
दरअसल सोनाली फोगाट मर्डर केस में सीबीआई की तरफ से कुलदीप बिश्नोई को पूछताछ के बुलाने की चर्चा कल परिवार के बयान दर्ज किए थे। बीजेपी नेत्री सोनाली फोगाट की गोवा में हुई हत्या के मामले में जांच के लिए सीबीआई की टीम ढंडूर फार्म हाउस पर दोबारा पहुंची सकती है। साथ ही टीम ने भाजपा नेता कुलदीप बिश्नोई को जांच में शामिल होने के लिए बुलाया जा सकता है। कुलदीप से सीबीआई पूछताछ कर सकती है। हालांकि इस मामले में सीबीआई फौगाट परिवार या कुलदीप बिश्नोई की तरफ से कोई भी औपचारिक पुष्टि नहीं की गई है
गौरतलब है कि सीबीआई की टीम ने सोनाली के परिवारों से फिर से घंटों बातचीत की और उनके बयान दर्ज किए सोनाली की मां के भी फार्म हाउस पर उनके बयान दर्ज किए गए है। साथ ही सोनाली फोगाट की बेटी यशोधरा भी गनमैन के साथ स्कूल से फार्म हाउस पर पहुंची सबसे पहले टीम के सदस्यों ने सोनाली के भाई रिंकू और वतन ढाका के बयान दर्ज किए। इसके बाद मां से बातचीत की।
Leave a comment