SONALI PHOGAT: मां को इंसाफ दिलाने के लिए बेटी ने पीएम का खटखटाया दरवाजा, चिट्ठी लिख कहीं ये बातें

SONALI PHOGAT: मां को इंसाफ दिलाने के लिए बेटी ने पीएम का खटखटाया दरवाजा, चिट्ठी लिख कहीं ये बातें

नई दिल्ली: भाजपा नेता और टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट की मौत के मामले में रोजाना नए-नए खुलासे हो रहे है। हालांकि हत्या की पूछताछ के लिए सोनाली के पीए सुधीर सागंवान और उसके दोस्त को हिरासत में लिया हुआ है। इसके अलावा गोवा पुलिस अपनी जांच कर रही है। इस बीच खबर सामने आई है कि सोनाली फोगाट की बेटी यशोधरा फोगाट ने पीएम मोदी को चिट्ठी लिखी है और अपनी मां को इंसाफ दिलाने की मांग की है।   

बता दें कि बेटी यशोधरा फोगाट ने सोनाली के अतिंम संस्कार के कुछ घंटों के बाद हरियाणा के सीएम मनोहर लाल से परिवार समेत मुलाकात की थी और चिट्ठी लिखकर अपने मां को इंसाफ दिलाने की मांग की थी साथ ही सीबीआई जांच की मांग भी की थी। जिसके बाद सीएम ने गोवा पुलिस को जांच करनी की अपील की और गोवा पुलिस ने जांच करने की अपील को स्वीकार कर लिया था। लेकिन गोवा पुलिस की जांच में परिजन नाखुश है जिसकी वजह से बेटी ने पीएम मोदी को चिट्ठी लिखी है।

बेटी ने चिट्ठी में लिखा कि मेरी मां की हत्या की सीबीआई जांच करवाई जाए। वहीं परिवार ने यशोधरा के लिए पुलिस सुरक्षा की मांग की है। सोनाली के जाने के बाद उनकी सारी संपत्ति की वारिस बेटी यशोधरा है। ऐसे में परिवार का कहना है कि यशोधरा की जान के लिए खतरा है। बता दें कि 23 अगस्त को सोनाली फोगाट की मौत की खबर सामने आई है। सोनाली की मौत गोवा में हुई थी। शुरूआत में सोनाली की मौत हाई अटैक से बताई गई थी। लेकिन परिवार वालों ने हत्या की आंशका जताई और सीबीआई जांच की मांग की थी। 

Leave a comment