
हिसार:सोनाली फोगाट हत्याकांड में सीबीआई की जोरोशोरो से छानबीन चल रही है। सीबीआई हर उस जगह पर जाकर छानबीन कर रहे है जहां-जहां सोनाली और उसका पीए रूके हुए थे। हाल ही में सीबीआई ने उस रेस्टोरेंट से कुछ सबूत इकट्ठे किए है। जहां सोनाली हत्या से पहले रूकी हुई थी और जहां सोनाली को नशीली पदार्थ का जबरदस्ती सेवन करवाया गया था। सीबीआई की टीम ने 22 और 23 अगस्त की रात के दौरान रेस्टोरेंट के बाथरूम से सबूत जुटाए है। साथ ही बाथरूम की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी की गई और पूरे रेस्ट्रो-बार की थ्रीडी मैपिंग भी की गई। इसके अलावा रिजॉर्ट के स्टाफ से पूछताछ की गई और उनके बयान दर्ज किए गए।
दरअसल सेनाली फौगाट की हत्या की साजिश कई महीनों पहले ही हो चुकी थी और इस साजिश में सबसे बड़ा हाथ था सोनाली के पीए का। जो फिलहाल पुलिस हिरासत में है। इस बात का खुलासा खुद पीए सुधीर सांगवान ने किया है कि गोवा में कोई शूटिंग नहीं नहीं ये हत्या को अंजाम देने का प्लान था। जिसमें सुधीर कामयाब हो गया। वहीं बात आती है कि आखिरकार सुधीर ने सोनाली की हत्या की साजिश क्यों रची...ऐसा क्या था सोनाली के बाद जो सुधीर ने सोनाली को मौत के घाट उतार दिया....दरअसल ये सारा माजरा आ कर रूकता है सोनाली के फार्म हाउस पर... बता दें कि सुधीर ने पहले ही सोनाली के फार्म हाउस के कागजात अपने नाम पर तैयार करवा लिए थे। सुधीर सोनाली के फार्म हाउस को 20 साल के लिए लीज़ पर लेना चाहता था... उसने 60 हज़ार रुपये सालाना किराया देने का एग्रीमेंट तैयार करवाया था। वहीं पुलिस की जांच में पता चला है कि सुधीर सांगवान ने इन्ही 100 करोड़ से ज्यादा की संपत्तियों को हथियाने के लिए ही सोनाली फोगाट की हत्या की है....
पुलिस ने मामले में सुधीर सागवान और सुखविंदर सिंह समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों सोनाली फोगट के साथ गोवा गए थे। मौत मामले में गिरफ्तार किए गए पांच लोगों में कर्लीज रेस्तरां के मालिक एडविन नून्स भी शामिल हैं। बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी। गोवा पुलिस के मुताबिक, फोगट को रेस्टोरेंट में कथित तौर पर नशीला पदार्थ पिलाया गया था।
Leave a comment