सोनाली हत्याकांड में सुधीर सांगवान का अहम किरदार आया सामने, जानें इस खबर में पूरी जानकारी

सोनाली हत्याकांड में सुधीर सांगवान का अहम किरदार आया सामने, जानें इस खबर में पूरी जानकारी

नई दिल्ली: भाजपा नेता और टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट की मौत मामले में एक नया खुलासा किया गया है। खबर के मुताबिक सोनाली का सहयोगी सुधीर सांगवान उनके नाम पर अवैथ जबरन वसूली नेटवर्क चलाता था। इसके अलावा सांगवान ने सोनाली और पुलिस के नाम पर कई लोगों के साथ धोखाधड़ी की है। वहीं उसने कई लोगों से लोन के नाम पर पैसे भी ऐंठे है।

इसके अलावा मिली हुई जानकारी के मुताबिक सुधीर सांगवान ने क्रिएटिव एग्रिटेक नाम का एक फर्म बनाया था।इसके जरिए उसने कृषि लोन देकर लोगों के साथ धोखाधड़ी की। उसने बैंक से कम दर पर लोन लिए और जब लोगों ने अपने पैसे वापस मांगे तो उन्हें पुलिस के नाम पर धमकी देने लगा। वह फोगाट के नाम पर भी धमकाता था। बता दें कि सोनाली फोगाट और उनके साथियों ने 22 और 23 अगस्त के दिन गोवा के कर्लीज रेस्टोरेंट में पार्टी की थी। जिसके बाद 23 अगस्त को उत्तरी गोवा जिले के एक अस्पताल में सोनाली को मृत लाया गया था। वहीं इस मामले में अब तक सुधीर सांगवान के अलावा उनके अन्य सहायकों को गिरफ्तार किया जा चुका है। सोनाली के दो सहयोगियों सांगवान और सिंह पर गोवा पुलिस ने हत्या का आरोप लगाया है।

बता दें कि, सीबीआई जांच को लेकर अब परिवार हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएगा। परिवार की तरफ से मंगलवार को हाईकोर्ट में रिट दायर की जा चुकी है। इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस को भी इस बारे में पत्र लिखा गया है। इस बारे में सोनाली फोगाट के भांजे विकास ने जानकारी दी है। वहीं दूसरी तरफ परिवार के लोगों का कहना है कि गोवा पुलिस अपना समय व्यतीत कर रही है। प्रदेश सरकार भी सीबीआई जांच को लेकर चिंतित नहीं है। सीएम से दोबारा मिलने को लेकर समय मांगा गया है।

Leave a comment