Sonakshi Sinha and Mukesh Khanna dispute: सोनाक्षी सिन्हा के अल्पज्ञान पर 'पितामह' मुकेश खन्ना का तंज, 'दुर्योधन' पुनीत इस्सर ने भीष्म को दी ये नसीहत

मुंबई: लाॅकडाउन के चलते आजकल देश के करोड़ों लोग दूरदर्शन पर रामायण और महाभारत सीरियल का आनंद उठा रहे हैं. इसकी लोकप्रियता ने फिलहाल कई चैनलों को पीछे छोड़ दिया है. इसीके बल पर दूरदर्शन एक बार फिर सर्वाधिक लोकप्रिय चैनल बना हुआ है. लेकिन इस बीच रामायण और महाभारत के दोबारा प्रसारण से लोग खुश हैं तो इसमें खास पात्र निभाने वाले कलाकारों के बीच तकरार देखी जा रही है. दरअसल इस तकरार के पीछे बाॅलीवुड की मशहूर अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा भी हैं जिन्होंने एक समय अपने धार्मिक अल्पज्ञान पर विवादों का सामना किया था. एक बार वह इस पर जमकर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो चुकी हैं और मुकेश खन्ना के ट्वीट के बाद वह फिर ट्रोल की जा रही हैं. हालांकि कई बॉलीवुड सितारे इनके सपोर्ट में उतरे हैं तो कई उनके खिलाफ हैं.
दरअसल महाभारत में भीष्म पितामह और बच्चों के शक्तिमान मुकेश खन्ना ने सोनाक्षी सिन्हा की रामायण पर कम जानकारी के चलते उनपर निशाना साधा जिसके जवाब में महाभारत के ही दुर्योधन यानी पुनीत इस्सर नाराज हो गए. पुनीत इस्सर सोनाक्षी सिन्हा के सपोर्ट में उतरे और उन्होंने एक इंटरव्यू में मुकेश खन्ना पर निशाना साधा. पुनीत का कहना है कि खन्ना को यह सब नहीं कहना चाहिए था. सोनाक्षी एक एवीएम स्टूडेंट हैं, मेरे बच्चे भी वहां पढ़े हैं. केबीसी में रामायण से जुड़े सवाल पूछे जाने पर अगर सोनाक्षी जवाब नहीं दे पाईं, तो दुनिया यहां खत्म तो नहीं हो गई. कोई किसी को इस तरह कैसे बोल सकता है, वह भी खुलेआम. कम से कम मैं तो इस तरह नहीं बोल सकता जैसे खन्ना ने बोला है. आपको उम्र बढ़ने के चलते विनम्र होना चाहिए. फल लगते हैं तो पेड़ झुक जाना चाहिए.
मुकेश ने एकता कपूर पर भी साधा निशाना
बहरहाल पुनीत इस्सर महाभारत में भले ही भीष्म यानी मुकेश खन्ना के आगे नतमस्तक रहे हों पर यहां उन्होंने मुकेश खन्ना की क्लास लगा दी. दरअसल मुकेश ने हाल ही में कहा है कि पौराणिक कथाओं के बारे में जो लोग कुछ नहीं जानते. जिन्होंने पहले ये शोज नहीं देखे, उन्हें अब ये जरूर देखना चाहिए. यह सोनाक्षी जैसे लोगों के लिए मददगार होगा जिन्हें हमारी पौराणिक कथाओं के बारे में कोई जानकारी नहीं है. उनके जैसे लोगों को यह भी नहीं पता कि भगवान हनुमान किसके लिए संजीवनी लेकर आए थे. इस बीच मुकेश ने एकता कपूर पर भी निशाना साधा और कहा कि शक्तिमान का नया वर्जन एकता कपूर की महाभारत (2008) की तरह नहीं होता. एकता की महाभारत में द्रौपदी के कंधे पर टैटू बनाया हुआ था जो कि उचित नहीं कहा जा सकता. अब देखना ये होगा कि पुनीत की नसीहत के बाद मुकेश मुकेश को क्या जवाब देते हैं.
Leave a comment