
नई दिल्ली: धरती पर कुदरत ने तमाम तरह के जीव-जंतुओं को बनाया है। इनमें से कुछ ऐसे जीव होते है, जो इंसानों के आसपास रहते है और हम उन्हें अच्छी तरह पहचानते है लेकिन कुछ ऐसे जीव होते है जिन्हें हम में से कई लोग नहीं जानते। इन्हीं में से एक ऐसा जीव है जो समुद्र की गहराइयों में पाया जाता है। जिन्में कई तरह की हैरान कर देने वाले खासियत होते है।
बता दें कि, हम बात कर रहे है लीफ शीप की, जिसे सी स्लग और सी बनी भी कहा जाता है। यह एक ऐसे जीव है जो समुद्र के शैवाल खाता है और पौधों की तरह फोटोसिंथेसिस यानि प्रकाश संश्लेषण के ज़रिये एनर्जी हासिल करता है। ये छोटा सा क्यूट जीव दिखने में किसी पेड़-पौधे के पत्तों जैसी संरचना लिए होता है।वहीं वैज्ञानिक भाषा में इस जीव को सी स्लग कहा जाता है। ये 5 मिलीमीटर तक लंबे होते है और जापान, इंडोनेशिया और फिलीपींस में पाए जाते है। इस जीव को खाने में शैवाल बेहद पसंद होते हैं और इसका रंग भी शैवाल की तरह ही हरा होता है। इसकी आंखें बीड्स की तरह होती है और दो एंटीना सिर पर लगे होते है। जीव के बाकी शरीर पर किसी डेकोरेटिव आइटम की तरह बहुत सारी पत्तियों जैसी संरचना मौजूद होती है, जो इसे बाकी जीवों से अलग बनाती है। दूर से देखने में ये किसी रेगिस्तानी पौधे की तरह लगते है।
इसके अलावा एल्गी से मिलने वाला क्लोरोप्लास्ट उनकी डायट का अहम हिस्सा होता है। दिलचस्प बात तो यह है कि दुनिया में यह एक अकेला जीव है, जो फोटोसिंथेसिस यानि कि प्रकाश संश्लेषण के जरिये ऊर्जा हासिल कर सकते है। इस प्रोसेस को क्लेप्टोप्लास्टी कहा जाता है। ये सुनने में अजीब है लेकिन ये जीव सोलर पावर से चलता है, जो दुनिया का कोई दूसरा क्रीचर कर ही नहीं सकता।
Leave a comment