Search KhabarFast

Press ESC to close

हापुड़ में सांप के आतंक से गांव परेशान, 3 की मौत दो की हालत गंभीर

हापुड़ में सांप के आतंक से गांव परेशान, 3 की मौत दो की हालत गंभीर

Snake Attack: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के सदरपुर गांव के लोगों की रातों की नींद उड़ गई है। जानकारी के मुताबिक इन दिनों सदरपुर गांव में एक जहरीले सांप की मौजूदगी ने लोगों को खौफ में डाल दिया है। लोगों का कहना है कि जैसे ही सूरज ढलता है, वैसे ही सांप का आतंक पूरे गांव में शुरू है जाता है। जिसके कारण अबतक 3 लोगों की मौत भी हो चुकी है। इसके अलावा सांप का शिकार हुए अन्य दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।

सांप आए दिन गांव में लोगों को अपना शिकार बना रहा है। जिस कारण लोग रात में डर के मारे सो भी नहीं पा रहे हैं। गांव में सांप के काटने की जानकारी वन विभाग को दे दी गई है। जिसके बाद वन विभाग ने सांप को पकड़ने के लिए 5 टीमें तैनात कर दी है। हालांकि, दावा किया जा रहा है कि विभाग ने सांप को पकड़ लिया है। लेकिन, लोगों में अभी भी डर का माहौल बना हुआ है।

मां और 2 बच्चों की गई जान

गांव में रहने वाले एक ही परिवार के तीन लोगों की सांप के डसने से मौत हो गई थी। बताया जा रहा है कि बीते दिनों एक घर में रात के वक्त सांप घुस गया था। जहां पूनम नामक महिला अपने दोनों बच्चों साक्षी और तनिष्क के साथ सो रही थी। इसी दौरान सांप ने उन तीनों को डस लिया, जिससे उन तीनों की मौत हो गई।

दो लोगों की हालत गंभीर

सांप का आतंक यही नहीं रुका। गांव में सांप के कांटने से तीन लोगों की मौत के बाद उनका अंतिम संस्कार किया गया। उसी रात सांप ने अंतिम संस्कार कर लौट रहे एक युवक को डस लिया। युवक सांप के काटने से बेहोश हो गया।  

इस खबर के सामने आते ही पूरे गांव में हंगामा मच गया। युवक की हालत देख गांव के लोगों ने तुरंत उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। लेकिन गांव में सांप का आतंक लगातार जारी रहा। इस घटना के बाद सांप ने बीते बुधवार को फिर से गांव में एक और महिला को डस लिया। जिसके बाद महिला को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

पश्चिम बंगाल में बड़ा सियासी उलटफेर, बीजेपी चल रहा सबसे आगे

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों में इस बार बड़ा बदलाव देखने को मिला है। राज्य में लंबे समय से सत्ता में रही तृणमूल कांग्रेस को करारा झटका लगा है।

'गंगोत्री से लेकर गंगा सागर तक कमल ही कमल...' बंगाल में भाजपा की जीत पर गरजे पीएम मोदी

PM Modi Speech: पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की बंपर जीत जश्न भाजपा मुख्यालय दिल्ली में मनाया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा मुख्यालय से पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

गुजरात में सड़क पर सोना मिलने की अफवाह, जुटी भारी भीड़; सच्चाई जान लोग हुए निराश

गुजरात के वलसाड जिले में एक अजीब घटना सामने आई, जहां लोगों को कुछ समय के लिए लगा कि सड़क पर सोना बिखरा पड़ा है। यह मामला उमरगाम तालुका के नारगोल कोस्टल हाईवे का है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast