
नई दिल्ली:देश में लड़का हो या लड़की हर कोई चाहता है कि उसकी स्किन सॉफ्ट और ग्लोइंग बने। इसके लिए लोग बहुत सारे मंहगे प्रोडक्ड्स और ब्यूटी ट्रीटमेंट्स करवाते है। लेकिन आजकल देश-विदेशों में थेरिपी काफी ट्रेंड में नजर आ रही है। इसमें सबसे ज्यादा ट्रेंड में ही स्लेप थेरेपी। इस थेरेपी में चेहरे पर हल्के हाथों से थप्पड़ मारे जाते हैं। आइए जानते हैं कि ये थेरेपी क्या है और इसके इसको करने से कौन-कौन से फायदे मिलते हैं।
क्या है स्लैप थेरिपी
स्लैप थेरिपी को हिंदी में थप्पड़ चिकित्सा भी कहते हैं। इसमें हल्के हाथों से चेहरे पर थप्पड़ मारा जाता है। थप्पड़ मारने के कारण चेहरे में ब्लड सर्कुलेशन सही से हो पाता है। इस थेरेपी को ज्यादातर महिलाएं करती हैं।
इतने फायदा करती है स्लैप थेरेपी
स्लैप थेरेपी करने से स्किन मुलायम हो जाती है। इसके अलावा जिन लोगों को झुर्रियों की समस्या है उन्हें भी इस थेरेपी को जरूर करना चाहिए। हल्के हाथों से थप्पड़ मारने के कारण चेहरे की मांसपेशियां एक्टिव हो जाती हैं जिसके कारण ब्लड सर्कुलेशन सही से हो पाता है। ये थेरेपी चेहरे को ग्लोइंग बनाती है। इसके अलावा हल्के हाथ से थप्पड़ मारने से आपको पिंपल्स आदि से भी छुटकारा मिलता है।
स्लैप थेरेपी को करने का क्या है प्रोसेस
इस थेरिपी में आपको प्रेशर के बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए। थरेपी में आप चहरे पर हल्के हाथों से 50 थप्पड़ मारें। वहीं इस बात का ध्यान भी रखें कि जिन लोगों की की स्किन सेंसिटिव है वो इसे करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें। आप चाहे तो इसे खुद घर पर कर सकते हैं या फिर सलून या स्पा जाकर भी करवा सकते हैं। इस थेरेपी को करने से पहले चेहरे को सादे पानी से साफ कर लें। उसके बाद हल्के हाथों से चेहरे पर थप्पड़ मारे।
कहा से हुई स्लेप थेरेपी की शुरुआत
थेरेपी थेरेपी की शुरुआत सबसे पहले साउथ कोरिया से हुई थी। अब यह थेरेपी धीरे-धीरे दुनिया में पॉपुलर हो गई है क्योंकि यह स्किन को सॉफ्ट बनाने और पिंपल्स से छुटकारा दिलाने में मदद करती है।
Leave a comment