
नई दिल्ली: महीनों से जिस आरोपी की तलाश में पंजाब पुलिस से लेकर दिल्ली पुलिस देश-विदेश में छापेमारी कर रही थी अब इस छापेमारी में पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हो गई हैं। बता दें कि पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के हत्या का मुख्य आरोपी गोल्डी बराड़ पुलिस के हत्थे चढ़ गया हैं। पुलिस ने गोल्डी को गिरफ्तार कर लिया हैं।
जानकारी के अनुसार, कई महीनों से पुलिस गोल्डी के तलाश में लगी हुई थी उससे गिरफ्तार करने के लिए देश-विदेश में छापेमारी की जा रही थी हालांकि मूसेवाला की हत्या के बाद गोल्डी बराड़ लगातार किसी न-किसी वजह से चर्चा में बन रहा था लेकिन उसकी लोकेशन पुलिस के हाथ नहीं लगी, अब कई महीनों के बाद लोकेशन के साथ पुलिस को गोल्डी बराड़ मिल गया हैं। बता दें कि गोल्डी बराड़ कैलिफोर्निया से गिरफ्तार किया गया हैं हालांकि, अभी कैलिफोर्निया की ओर से इसे लेकर भारत सरकार को कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
क्या हैं पूरा मामला
बता दें कि 29 मई को पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या कर दी गई थी उन्हें सरेआम गोलियों से भूना गया था जिस वजह से उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं उनकी हत्या का मुख्य आरोपी गोल्डी बराड़ ने जिम्मेदारी ली थी। गोल्डी बराड़ के साथ इस हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई ने ली थी हालांकि बिशेनोई पहले से ही पुलिस की गिरफ्त में था लेकिन गोल्डी बराड़ की तलाश थी जो पूरी हो गई हैं। बता दें कि गोल्ड़ी बराड़ पर मूसेवाला की हत्या की पूरी प्लानिंग करन का आरोप हैं। पुलिस ने इस मामले में 34 लोगों को आरोपी बनाया है।
Leave a comment