Search KhabarFast

Press ESC to close

चांदी के दाम में अचानक आई गिरावट, सोना भाव में आया उछाल, जानें इनकी कीमत

चांदी के दाम में अचानक आई गिरावट, सोना भाव में आया उछाल, जानें इनकी कीमत

Gold-Silver Rate: सोना-चांदी की दाम में लगातार उतार-चढ़ाव नजर आ रहा है। कभी सोने के दाम में बढ़ोतरी हुई तो कभी चांदी के भाव बढ़ते हुए दिखाई दिए। बीते कारोबारी दिन शुक्रवार, 19 दिसंबर की बात करें तो चांदी सस्ती हुई। दिन के कारोबार के दौरान एमसीएक्स पर ये लगातार चांदी के दाम में तेजी दिखी थी, लेकिन बाजार में कारोबार बंद होते-होते ये चांदी अचानक फिसल गई और 439 रुपये प्रति किलो गिर गई। वहीं, दूसरी ओर गिरावट के साथ कारोबार करता दिख रहा सोने का भाव बढ़ गया। आइए जानते हैं अब 1 किलो चांदी और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने दाम में क्या बदलाव आया?

चांदी के भाव में गिरावट

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन चांदी के दाम में अचानक गिरावट आई। इससे पहले शुरुआत से ही 5 मार्च वाली चांदी की वायदा कीमत तेज रफ्तार के साथ बढ़ती दिख रही है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि कारोबार के दौरान 1 किलो चांदी का वायदा भाव 2,08,603 रुपये तक जा पहुंचा, जो इसका नया लाइफ टाइम हाई लेवल है। इसके बाद बाजार बंद होने से ठीक पहले इसमें गिरावट आई और ये फिसलकर पिछले कारोबारी क्लोजिंग की तुलना में 439 रुपये टूटकर 2,08,000 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई।

गोल्ड रेट में अचानक दिखी तेजी

वहीं, MCX गोल्ड के दाम में एकदम से तेजी देखने को मिली। वायदा कारोबार में 5 फरवरी की एक्सपायरी वाले सोने का दाम शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी से गिर गया था और अपने पिछले बंद 1,34,521 रुपये की तुलना में 966 रुपये की गिरावट लेकर 1,33,555 रुपये प्रति 10 ग्राम तक आ गया था। लेकिन फिर अचानक इस टूटते हुए सोने ने रफ्तार पकड़ ली और बाजार में कारोबार खत्म होते-होते 1,34,206 रुपये पर बंद हुआ।  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

AIIMS Delhi Vacancy: ₹45,000 सैलरी के साथ मिलेगी सरकारी नौकरी, AIIMS दिल्ली में निकली बंपर भर्ती; तुरंत करें अप्लाई

AIIMS Delhi Recruitment 2026: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) दिल्ली के सेंटर फॉर कम्युनिटी मेडिसिन (CCM) में प्रोजेक्ट कोड N-2553 के तहत फील्ड स्टाफ का एक अस्थायी पद भरा जा रहा है।

Gold-Silver Price: चांदी में गिरावट, सोने की कीमतों में हुए बदलाव; यहा देखें 05 अप्रैल का ताजा भाव

Gold-Silver Price Today: सोमवार को घरेलू बाजार में कीमती धातुओं के भाव में मिश्रित रुझान देखने को मिला। पिछले कुछ दिनों की तेज गिरावट के बाद सोने और चांदी के भाव स्थिरता के साथ कारोबार कर रहे हैं। भारत में खुदरा बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति ग्राम लगभग 15,094 रुपये के आसपास बनी हुई है, जबकि चांदी प्रति किलोग्राम 2,49,900 से 2,50,000 रुपये के स्तर पर है।

Gold-Silver Price: 06 अप्रैल को सोने-चांदी के दामों में उतार-चढ़ाव जारी, जानें ताजा रेट

Gold-Silver Price Today: सोमवार 6 अप्रैल 2026 को भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में मामूली उतार-चढ़ाव देखा गया। देशभर में 24 कैरेट (99.9% शुद्ध) सोने की औसत कीमत लगभग ₹15,092 प्रति ग्राम रही, जो पिछले दिन से ₹1 कम है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast