
पंजाब: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद अब एक और सिंगर पर जानलेवा हमला किया गया है। इस खबर ने पूरी पंजाबी इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया है। इस सिंगर का नाम अल्फाज बताया जा रहा है। जहां एक तरफ इस खबर की जानकारी खूद मशहूर सिंगर हनी सिंह ने साझा कि है। वहीं दूसरी ओर हनी सिंह ने अपने अधिकारिक इंस्ट्राग्राम पर अल्फाज के तस्वीर को शेयर करते हुए हमलावारों को ढूंढ निकालने की बात कही है।
हनी सिंह ने शेयर किया पोस्ट
बता दें कि हनी सिंह ने फोटो शेयर कर काफी इमोशनल नोट लिखा है। तस्वीर में अल्फाज को अस्पताल के बेड पर देखा जा सकता है। इसके अलावा उनके सिर पर गहरी चोट लगी हुई है। उनका एक हाथ भी तकिया पर रखा हुआ है। अल्फाज की हालत काफी खराब है। हनी ने कैप्शन में लिखा, 'बीती रात मेरे भाई अल्फाज पर किसी ने हमला किया। जिसने भी ये प्लान किया था मैं उसे छोड़ूंगा नहीं। आप प्लीज उसके लिए दुआ करें।
पंजाब के फेमस सिंगर है अल्फाज
दरअसल, अल्फाज एक पंजाबी सिंगर होने के साथ-साथ एक्टर, मॉडल, राइटर भी है। इस तरफ लोग और इंडस्ट्री के आर्टिस्ट्स अल्फाज के जल्द ठीक होने की दुआ मांग रहे है। बता दें कि अल्फाज का जन्म चंडीगढ़ में हुआ है और उनका असली नाम अनंजोत सिंह पन्नू है। उन्होंने पंजाबी गाने हाय मेरा दिल से साल 2011 में डेब्यू किया था। इसके अलावा बॉलीवुड में उन्होंने बर्थडे बैश गाना गाया था। वह कुछ फिल्मों में भी काम कर चुके है। अल्फाज को बचपन में लिरिकल मास्टर के नाम से भी जाना जाता था. हालांकि अभी तक अल्फाज पर हमला करने वालों के बारे में पता नहीं चला पाया है।
Leave a comment