ना कोई सुरक्षाकर्मी...ना कोई बुलेटप्रुफ गाड़ी...आखिरी वीडियो में हुए कई बड़े खुलासे!

ना कोई सुरक्षाकर्मी...ना कोई बुलेटप्रुफ गाड़ी...आखिरी वीडियो में हुए कई बड़े खुलासे!

नई दिल्ली: 29 मई के दिन पंजाबी सिंगर मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसकी जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई  के करीबी गोल्डी बराड़ में ली थी। हालांकि लॉरेंस से जब मूसेवाला की हत्या के बारे में पूछा तो वह जिम्मेदारी की बात से साफ मना कर रहा था। वहीं अब सिद्धू की हत्या से कुछ घंटें पहले की एक वीडिया सामने आई है जिसमें देखा गया है कि मूसेवाला के घर से निकले के बाद कुछ लोगों के उनकी थार सेल्फी लेने कि लिए रूकवाई थी।

वहीं पुलिस का मानना है कि इन लोगों में से एक लड़के ने गैंगस्टरों को सूचना दी है कि मूसेवाला बिना सुरक्षाकर्मियों और बुलेटप्रुफ के थार में जा रहे है। हालांकि अभी इस लड़के की पहचान नहीं हुई है। दरअसल पुलिस के हाथ सिद्धू मूसेवाला के घर के पास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला है जिसमें एक बड़ा खुलासा हुआ है। सीसीटीवी में देखा गया है कि जब मूसेवाला घर से निकल रहे थे तो कुछ लड़कों ने उनकी थार रूकवाई और सेल्फी  लेने लगे। वहीं पुलिस का कहना है कि ये थार जानबूझ कर रूकवाई गई था। ताकि पता लगाया जा सके कि सिद्धू के पास कितनी सुरक्षा है वहीं कौस- सी गाड़ी लेकर जा रहे है।

इसके अलावा पुलिस का कहना है कि सेल्फी में शामिल एक लड़के ने इस बात की जानकारी गैंगस्टरों को दी है कि मूसेवाला बिना सुरक्षाकर्मियों और बुलेटप्रुफ के थार में जा रहे है। पुलिस ने सेल्फी लेने वाले 2 लड़कों पर सस्पेक्ट मान कर रही है।

Leave a comment