सिद्धू मूसेवाला का नया गाना यूट्यूब से हुआ डिलीट, वजह जान हो जाएंगे हैरान

सिद्धू मूसेवाला का नया गाना यूट्यूब से हुआ डिलीट, वजह जान हो जाएंगे हैरान

नई दिल्लीपंजाब के जाने-माने सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद उनका रिलीज किया हुआ गाना SYLको यूट्यूब से हटा दिया गया हैं। अगर आपको SYLका मतलब नहीं पता हैं तो बता दें कि इसका मतलब सतलुज यमुना लिंक नहर हैं। यह नहर सतलुज और यमुना नदीं का पानी हरियाणा और दिल्ली तक पहुंचाने का काम करती हैं। इस नहर पर कई बार सियासि बवाल भी हो चुका हैं। जिस कारण दोनों राज्यों की सरकारे आमने-सामने आ गई थी।

अपने इस नए गाने में सिंगर ने बलविंदर सिंह जटाणा का जिक्र किया था। बता दें कि बलविंदर सिंह वही शख्स है।जिसने चंडीगढ़ के 2 अफसरों की गोलि मारकर हत्या कर दी थी। इस के बाद किसी भी अफसर में इतनी हिम्मत नहीं थी कि सतलुज-यमुना लिंक नहर का काम आगे बढ़ा सके। बाद में प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नेत्रीत्व में इस काम को पूरा किया गया।

बता दें कि SYLगाने के कंपोजर और राइटर दो ही सिद्धू थे। इस गाने को म्यूजिक प्रड्यूसर MXRCI ने 23 जून के दिन यूट्यूब पर रिलीज किया था। सोशल मिडीया यूट्यूब पर इस गाने को 27 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका था और लाइक्स की बात करें  तो इस गाने को करीब 33 लाख से उपर लाइक्स मिल चुके थे।

इस गाने को सिद्धू मूसेवाला के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया था। लेकिन अब इस गाने के लिंक पर क्लिक करने से विडीयों नहीं दिख रहा हैं। गाने की जगह एक मैसेज दिखाई दे रहा हैं जिसमें लिखा हुआ हैं कि सरकार की कानूनी शिकायत की वजह से यह कॉन्टेंट इस देश के डोमेन पर उपलब्ध नहीं है। इसका मतलब ये है कि केवल भारत में इस गाने को नहीं देखा जा सकता हैं,बाकि दूसरे देशों के यूट्यूब चेनल पर इस गाने को देख सकते हैं।

Leave a comment