
नई दिल्ली: पंजाबी सिंगर सिद्धू की हत्या को लेकर रोजाना नए-नए खुलासे हो रहे है। वहीं दिल्ली पुलिस द्वार एक ओर खुलासा हुआ है। बता दें कि दिल्ली पुलिस द्वारा प्रेस कांफ्रेंस की गई है। जिसमें बताया गया कि मूसेवाला की हत्या का मास्टरमाइंड और कोई नहीं बल्कि लॉरेंस बिश्नोई ही है।
दरअसल दिल्ली पुलिस की ओर से बताया गया कि सिद्धू का हत्या सोची-समझी साजिश थी। पूरी प्लानिंग के साथ इस वारदात को अंजाम दिया गया है। वहीं मूसेवाला की हत्या में शामिल पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी सिधेश हीरामन कांबेल उर्फ सौरभ महाकाल को पुणे पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार सिधेश हीरामन कांबेल उर्फ सौरभ महाकाल पुरी वारदात का हिस्सा रहा है।
गौरतलब है कि सिद्धू मूसेवाला की 29 मई को गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस हत्या की जिम्मेदारी बिश्नोई गैंग के सदस्य गोल्ड़ी बराड़ ने ली थी। वहीं लॉरेंस ने इस हत्या में हाथ होने से इंकार कर दिया था। हालांकि बिश्नोई ने पुछताछ में बताया था कि मूसेवाला की हत्या विक्की मिड्डूखेड़ा की वजह से ही की गई है।
Leave a comment