
नई दिल्ली: पंजाब की स्पेशल सेल ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को दिल्ली की तिहाड़ जेल में 5 दिन की रिमांड पर लिया हुआ है। हालांकि बिश्नोई को किसी दूसरे मामले में रिमांड पर लिया लेकिन मूसेवाला हत्या में भी उससे पूछताछ की जा रही है। वहीं पूछताछ में बिश्नोई ने कई बड़े खुलासे किए है।
जानकारी के मुताबिक, स्पेशल सेल का रहना है कि लॉरेंस पूछताछ में ज्यादा सहयोग नहीं कर रहा था। मूसेवाला हत्या के बारे में पूछने पर गोल-मोल जवाब दे रहा है। बिश्नोई ने पूछताछ में बताया कि उसका मूसेवाला की हत्या से कोई लेना-देना नहीं है और ना ही सोशल मीडिया पर हत्या की जिम्मेदारी लेने वाली पोस्ट के बारे में जानकारी है। लॉरेंस का कहना है कि वह खुद को सोशल मीडिया से दूर रखता है। वहीं उसने बताया कि उसका और उसके गिरोह के सदस्य का हाथ नहीं है।
आपको बता दें कि मूसेवाला के हत्या के कुछ घंटें बाद गोल्डी बराड़ ने जिम्मेदारी ली थी। जो लॉरेंस के करीबी बताया जा रहा है। हालांकि लॉरेंस ने ये जरूर खुलासा किया है कि मूसेवाला को यूथ अकाली दल के नेता विक्की मुथूखेड़ा की हत्या का बदला लेने के लिए मारा गया है। इसके अलावा इस हत्या के पीछे एक नया एंगल भी सामने आया है। इसमें पंजाब म्यूजिक इंडस्ट्री में चल रही वर्चस्व की जंग की कहानी भी सामने आई है।
बताया जा रहा है कि पंजाब म्यूजिक इंडस्ट्री में गैंगस्टर नए कलाकारों पर अपने पैसे लगाते हैं और उनके एल्बम बनवाते हैं उसके बाद प्रॉफिट शेयर करते हैं। यही वजह है कि पंजाब के उभरते कलाकार इन गैंगस्टर के संपर्क में आते हैं।
Leave a comment