MOOSEWALA MURDER : ‘मैं लॉरेंस बिश्नोई की आंखों में खटक रहा हुं’ दिवंगत सिंगर के पिता को है अपनी जान का खतरा

MOOSEWALA MURDER : ‘मैं लॉरेंस बिश्नोई की आंखों में खटक रहा हुं’ दिवंगत सिंगर के पिता को है अपनी जान का खतरा

नई दिल्ली: दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या में आरोपियों की गिरफ्तारी जारी है। बीते दिन पंजाब और दिल्ली पुलिस ने दीपक मुंडी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया था जिसे पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। इस बीच सिंगर ने पिता ने अपनी जान का खतरा हो गया है। मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने कहा कि सिद्धू मूसेवाला के स्मारक पर माथा टेकने से इंसाफ नहीं मिलेगा। साथ ही कहा कि मैं लॉरेंस बिश्नाई की आंखों में खटक रहा हूं और मुझे भी एक दिन गोली मार दी जाएगी।

मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने सवाल करते हुए कहा कि जेलों में बैठे हुए गैंगस्टरों ने हथियारों का प्रबंध करने के लिए करोड़ों रुपये कैसे हासिल किए। हत्या को अंजाम देने के लिए पैसा कहां से आया। इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। आगे उन्होंने कहा कि यह सब मैं अपनी जान जोखिम में डाल कर उठा रहा हूं। क्योंकि लॉरेंस बिश्नाई की आंखों में खटक रहा हूं और मुझे भी एक दिन गोली मार दी जाएगी। बलकौर सिंह ने कहा कि पंजाब के आज ऐसे हालात हो गए है कि अगर मैं ही एक आवाज लगाऊं तो सात पंजाबी क्राइम करने के लिए तैयार हो जाएंगे। बाद में पुलिस उन पर पर्चा देकर उन्हें जेल में डाल देगी और उनके बयान दर्ज कर लिए जाएंगे। पर्चे दर्ज करने के बाद कुछ नहीं हो रहा है। सौ-सौ पर्चे दर्ज करने के बाद पुलिस चाहती क्या है और जेलों में सुरक्षा देकर गैंगस्टरों को क्यों रखा जाता है।

बता दें कि बीते दिन पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्या में पंजाब पुलिस को बड़ी कामसाबी हासिल की थी। पंजाब पुलिस ने आरोपी दीपक उर्फ मुंडी को उसके दो सहयोगियों कपिल पंडित और राजिंदर के साथ गिरफ्तार कर लिया था। बता दें कि पंजाब पुलिस ने केंद्रीय एजेंसियों और दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर एक संयुक्त अभियान चलाया हुआ है जिसमें सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस के आरोपी दीपक उर्फ मुंडी को उसके दो सहयोगियों कपिल पंडित और राजिंदर के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a comment