
नई दिल्ली: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्या में पंजाब पुलिस को बड़ी कामसाबी हासिल की है। पंजाब पुलिस ने आरोपी दीपक उर्फ मुंडी को उसके दो सहयोगियों कपिल पंडित और राजिंदर के साथ गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि पंजाब पुलिस ने केंद्रीय एजेंसियों और दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर एक संयुक्त अभियान चलाया हुआ है जिसमें सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस के आरोपी दीपक उर्फ मुंडी को उसके दो सहयोगियों कपिल पंडित और राजिंदर के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
आपको बता दें कि हत्या के बाद से ही पुलिस और आरोपियों के बीच लुका-छिपी का खेल चल रहे है। मूसेवाला की हत्या में पुलिस ने ज्य़ादातर आरोपियों को गिरफातार कर लिया है वहीं बाकीयोंकी तलाश जारी है। इस बीच पंजाब पुलिस को बड़ी कामसाबी हासिल की है। पंजाब पुलिस ने केंद्रीय एजेंसियों और दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर एक संयुक्त अभियान के जरिए मर्डर केस के आरोपी दीपक उर्फ मुंडी को उसके दो सहयोगियों कपिल पंडित और राजिंदर के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
इससे पहले सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में पंजाब पुलिस ने मुख्य आरोपी और गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाजें सचिन बिश्नोई को गिरफ्तार किया था। बताया जा रहा था कि यह कई दिनों से फरार चल रहा था। जानकारी के मुताबिक, सचिन बिश्नोई को अजरबैजान से पकड़ा गया है। वहीं आरोपियों के खिलाफ 1850पन्नों का एक चलान बनाया गया जिसमें सभी आरोपियों के नाम को शामिल किया गया था। इस के साथ इन सभी आरोपियों में से 20को गिरफ्तार किया जा चुका है, वहीं चार आरोपी की विदेश में छुपे होने की बात भी सामने आई है।
Leave a comment