SIDHU MOOSEWALA MURDER: तिहाड़ जेल का प्रशासन हुआ सख्त, लॉरेंस के इन गुर्गों पर रखी जा रही है सीसीटीवी कैमरों से नजर

SIDHU MOOSEWALA MURDER: तिहाड़ जेल का प्रशासन हुआ सख्त, लॉरेंस के इन गुर्गों पर रखी जा रही है सीसीटीवी कैमरों से नजर

नई दिल्ली:पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के आरोपियों को अब पुलिस की कड़ी सुरक्षा में रखा जा रहा है। बता दें कि मूसेवाला की हत्या को करीबन एक महीना होने वाला है। वहीं धीरे-धीरे पुलिस की पूछताछ से हत्या के सारे राज खुलते जा रहे है। हालांकि पुलिस के मुताबिक हत्या के पीछे लॉरेंस बिश्नोई का ही हाथ है। साथ ही तिहाड़ जेल में बैठकर ही उसने हत्या की सारी साजिश रची थी।

आपको बता दें कि लॉरेस बिश्नोई लगातार तिहाड़ जेल में फोन का इस्तेमाल करते हुए कनाडा में मौजूद गोल्डी बरार से कॉन्टेक्ट में था। वहीं अब लॉरेस गैंग के कई गैंगस्टर्सों की जेलें लगातार बदली जा रही है। हाल ही में तिहाड़ में बंद वीरेंद्र उर्फ काला राणा, राजू बसोदी, सुनील उर्फ टिल्लू ताजपुरिया, नरेश सेठी, इरफान उर्फ छेनू, संदीप उर्फ काला जठेड़ी, नवीन बाली और मंजीत उर्फ महाल की जेलें बदली गई हैं। सभी गैंगस्टर्स को 24घंटे सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रखा जा रहा है।

दरअसल इन गैंगस्टर्स की जेल बदलने का कारण लॉरेस है। बताया जा रहा है कि ये लॉरेंस के गैंग की ही सदस्य है और जेल के अंदर रहकर भी अपना नेटवर्क धड़ल्ले से चला रहे थे। तिहाड़ जेल के डीजी संदीप गोयल ने बताया, ''हम लगातार कुख्यात गैंगस्टर्स को एक एक जगह से हटाकर दूसरी जेल में कर रहे हैं।'' हालांकि, तिहाड़ जेल प्रशासन हमेशा ऐसी सख्ती की बात करता है। लेकिन बावजूद इसके जेल से गैंगस्टर्स रंगदारी और हत्या की वारदातों को अंजाम दिलवाते रहते हैं।

गौरतलब है कि पंजाबी सिंगर शुभदीप सिंह सिद्धू उर्फ सिद्धू मूसेवाला की 29 मई को हत्या कर दी गई थी। सिद्धू को पंजाब में मानसा जिले के गांव मूसा के पास मारा गया था। तब उनकी गाड़ी पर बदमाशों ने करीब 30 राउंड फायरिंग की थी।हाल ही में, पंजाब पुलिस के ADGP प्रमोद बान ने बताया कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई कबूल कर लिया है कि मूसेवाला की हत्या की साजिश का मास्टरमाइंड वही था।

Leave a comment