पुलिस के हत्थे चढ़ा मूसेवाला हत्याकांड का मुख्य आरोपी, 1850 पन्नों की चार्जशीट हुई जारी

पुलिस के हत्थे चढ़ा मूसेवाला हत्याकांड का मुख्य आरोपी, 1850 पन्नों की चार्जशीट हुई जारी

नई दिल्ली:  सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वहीं इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी और गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाजें सचिन बिश्नोई को हिरासत में ले लिया गया है। यह कई दिनों से फरार चल रहा था। जानकारी के मुताबिक, सचिन बिश्नोई को अजरबैजान से पकड़ा गया है।

बता दें कि, मूसेवाला हत्याकांड में मानसा पुलिस ने बताया कि शुक्रवार के दिन आरोपियों के खिलाफ 1850 पन्नों का एक चलान बनाया गया जिसमें सभी आरोपियों के नाम को शामिल किया गया था। इस के साथ इन सभी आरोपियों में से 20 को गिरफ्तार किया जा चुका है, वहीं चार आरोपी की विदेश में छुपे होने की बात भी सामने आई है। कहा जा रहा है कि जिन आरोपियों के विदेश में छुपे होने की बात कही गई थी उनमें इस हत्या का मुख्य आरोपी गोल्डी बराड़, सचिन बिश्नोई, अनमोल बिश्नोई और लिजिन नेहरा शामिल है। जिन में से फिलहाल सचिन बिश्नोई को हिरासत में लिया जा चुका है।

इसेक अलावा सचिन का पकड़ में आना सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में बड़ी कामयाबी है। बता दें कि लॉरेंस बिश्नोई पहले से ही पुलिस की गिरफ्त में है और जेल में बंद है। वहीं इस मामले में एसएसपी गौरव तोरा ने बताया था कि 34 आरोपियों पर मामला दर्ज किया गया था। 24 आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी गई है। हत्या में शामिल जगरूप रूपा और मनप्रीत मनु कुस्सा पुलिस मुठभेड़ में मारे जा चुके हैं। अदालत को उनके मुठभेड़ के बारे में सूचित कर दिया गया है।

Leave a comment