
नई दिल्ली: पंजाब के मशहूर सिंगर सिंदू मूसेवाला हत्याकांड में बीते दिन एक बड़ा अपडेट सामने आया है। इस हत्याकांड में एनआईए के तरफ से बेहद सख्ती से जांच की जा रही है। वहीं अब इस जांच की सूई मूसेवाला की मुंहबोली बहन औऱ सिंगर अफसाना खान तक पहुंच गई है। मंगलवार को अफसाना से एनआईए ने लगभग पांच घंटें तक पूछताछ की गई है। जहां एक तरफ एनआईए की टीम को शक है कि सिध्दू की हत्या में अफसाना खान की भूमिका हो सकती है। तो वहीं दसरी ओर इस घटना के बाद से ही सोशल मीडिया पर अफसाना एक बार फिर सुर्खीयों में आ गई है,जो पहले भी कई विवादों में रह चुकी है।
कौन हैं अफसाना खान?
अफसाना खान पंजाब की मशहूर सिंगर हैं, जिसका जन्म 13 जून 1994 को पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब के बादल गांव में हुआ था। अफसाना का परिवार संगीत से जुड़ा हुआ है। उनके दादा पिता और भाई भी संगीतकार हैं, जिस वजह से स्कूल के दिनों से ही अफसाना का ध्यान भी संगीत में रहा है। वह बचपन से ही संगीत में रुचि रखती आई हैं।
अपसाना खान का विवादों से गहरा नाता है
अफसाना खान का विवादों से गहरा नाता है। अफसाना के खिलाफ साल 2020 में शिकायत दर्ज हुई थी, जिसमें सिंगर पर आरोप था कि उन्होंने सरकारी स्कूल में छात्रों के सामने विवादित गाना गाया था। इस घटना के बाद अफसाना को काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था। इतना ही नहीं, जब वह 'बिग बॉस 15' का हिस्सा रहीं, तब भी उन्हें ट्रोल होना पड़ा था। शो के दौरान एक बार अफसाना खुद को मारती दिखी थीं, जिसके बाद उन्हें शो से बाहर कर दिया गया था।
Leave a comment