SIDHU MOOSE WALA MURDER: सिद्धू मूसे वाला की मौत को लेकर इस गैंगस्टर ने किया बड़ा ऐलान

SIDHU MOOSE WALA MURDER: सिद्धू मूसे वाला की मौत को लेकर इस गैंगस्टर ने किया बड़ा ऐलान

चंडीगढ़: सिद्धू मूसे वाला मर्डर मामले में अब एक नए किरेदार की एंट्री हो गई है। अब गैंगस्टर भुप्पी राणा ने ने सिद्धू मूसे वाला मर्डर में बड़ा ऐलान किया है। भुप्पी राणा ने सिद्धू मूसे वाला के हत्यारों का पता बताने वाले को 5 लाख रुपये का इनाम देने का ऐलान किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि मुसेवाल की मौत का बदला लिया जाएगा।

भुप्पी राणा ने कहा जिसने भी सिद्दू मूसे वाला की हत्या में साथ दिया है। एक-एक करके सब को मारेंगे। भुप्पी राणा नीरज बवाना और बंबीहा गैंग के साथ जुड़ा हुआ है। भुप्पी राणा ने कहा कि सिद्दू मूसेवाला का विक्की मिन्दूखेड़ा की हत्या में कोई रोल नहीं था। हम जो भी करते हैं अपने दम पर करते हैं। सिद्धू मूसेवाला का 29 मई को मर्डर हुआ था। उस वक्त वह कार से अपनी मौसी के घर जा रहे थे। उनकी गाड़ी पर करीब 30-35 गोलियां चली थे।

इस पूरे मामले पर पुलिस ने लॉरेंस बिश्रोई से पूछताछ की है। पूछताछ में बताया गया कि सिद्धू मूसेवाला मर्डर से उसका कोई लेना-देना नहीं है। पुलिस सूत्रों की मानें तो लॉरेंस ने यह खुलासा जरूर किया है कि विक्की मिद्दूखेड़ा की हत्या का बदला लेने के लिए ही मूसेवाला की हत्या की गई है। मूसेवाला हत्याकांड में अब पुलिस ने 6-7 शूटर्स में से कुछ की पहचान कर ली है। इस मामले में मनप्रीत भाऊ नाम के शख्स समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। भाऊ पर शूटरों को गाड़ियां मुहैया करवाने का आरोप है।

Leave a comment