
नई दिल्ली: पालक सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन मौजूद रहती हैं। जहां एक तरफ इनमें विटामिन सी, कैल्शियम, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट जैसे गुण पाए जाते हैं। वहीं दूसरी तरफ पालक का अधिक सेवन आपकी जान भी ले सकता है।
एक्पर्ट का बड़ा खुलासा
बता दें कि पालक में ऑक्सलेट पाया जाता है। यही वजह है कि अगर आप पालक लगातार और काफी ज्यादा मात्रा में खा रहे हैं तो वह आपके किडनी में स्टोन का कारण बन सकती है। पालक में मौजदू विटामिन ब्लड को पतला भी कर सकती है जिससे आपके शरीर को कई तरह के नुकसान उठाने पड़ सकते है।
पेट की समस्या
पालक फाइबर का एक अच्छा स्रोत है। केवल एक कप पालक के सेवन से ही शरीर को तकरीबन 6 ग्राम फाइबर मिल जाता है।
भले ही फाइबर पाचन के लिए जरुरी है लेकिन शरीर को इसका आदि होने में समय लगता है, इसीलिए पालक का अधिक सेवन शरीर के लिए खतरनाक होता है और इससे पेट में दर्द और गैस की शिकायत बनी रहती है। ऐसी अवस्था से बचने के लिए थोड़ा-थोड़ा पालक का सेवन नियमित रूप से करना चाहिए।
एंटीकायगुलेंट में परिवर्तन
अगर आप एंटीकायगुलेंट वारफेरिन लेते हैं तो पालक को छोड़ दें। इसमें विटामिन ‘के’ उच्च स्तर होता है, जो दवा के साथ रिएक्शन कर सकता है और आपके यकृत संश्लेषण में बाधा उत्पन्न कर सकता है।
दवा के इफेक्ट को करता है कम
पालक में हाई विटामिन K होता जो दूसरी दवाओं के इफेक्ट को कम करता है। आमतौर पर रोकने के लिए ब्लड थिनर दिया जाता है। इसलिए ऐसे व्यक्ति को पालक नहीं खाना चाहिए। एक कप कच्चीपालक में 145एमसीजी पोषक तत्व होते है। पालक कभी - कभार ही खाना सही रहता है।
Leave a comment