Shreyas Talpade Discharged: 6 दिन बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुए श्रेयस तलपड़े, शूटिंग के समय आया था हार्ट अटैक

Shreyas Talpade Discharged:  6 दिन बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुए श्रेयस तलपड़े, शूटिंग के समय आया था हार्ट अटैक

Entertainment: अभिनेता श्रेयस तलपड़े को दिल का दौरा पड़ा था। जिसके बाद उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी एंजियोप्लास्टी की गई। अब उनकी हालत में काफी सुधार देखा गया है। साथ ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी भी दे दी गई है। इस बात की पुष्टि उनकी पत्नी दीप्ति तलपड़े ने की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालकर अपनी फैमिली, दोस्तों और फैंस का धन्यवाद किया है।  

6 दिन पहले श्रेयस तलपड़े को पड़ा था दिल का दौरा

जानकारी के अनुसार, एक्टर फिल्म वेलकम टू जंगल की शूटिंग कर रहे थे। अक्षय कुमार ने फिल्म के सेट की एक वीडियो भी शेयर की है। इसमें श्रेयस भी नजर आते हैं। अक्षय वीडियो में स्टंट कर रहे हैं। उनके पीछे सीढ़ियों पर श्रेयस खड़े हैं। वहीं शूटिंग खत्म होने के बाद श्रेयस बेहोश होकर गिर गए थे। आनन फानन में उन्हें मुंबई के अंधेरी वेस्ट स्थित Bellevue में उनकी एंजियोप्लास्टी हुई।

बताया जा रहा है कि शूटिंग के वक्त एक्टर की तबीयत एकदम सही थी। वो सेट पर मस्ती भी कर रहे थे। शूटिंग के बाद वो घर गए। उसने अपनी पत्नी से शिकायत की कि वह बेचैन और बेचैनी महसूस कर रहा है। इसके बाद एक्टर बेहोश हो गए। पत्नी दीप्ति उन्हें तुरंत अस्पताल ले गईं। फैंस और सेलेब्स श्रेयस की स्पीडी रिकवरी की दुआ कर रहे हैं। उम्मीद है जल्द वो डिस्चार्ज होकर सही सलामत घर लौटें।

Leave a comment