किसी के किए टुकड़े तो किसी का रेता गला, श्रद्धा की तरह इन एक्ट्रेस की हो चुकी है निर्मम हत्या

किसी के किए टुकड़े तो किसी का रेता गला, श्रद्धा की तरह इन एक्ट्रेस की हो चुकी है निर्मम हत्या

नई दिल्ली: बहुचर्चित श्रद्धा हत्याकांड ने देश के बड़े से बड़े हत्यारों को घुमा दिया है। 6 महीने पहले जिस तरह श्रद्धा का हत्या के बाद किया गया ये बेहद ही चौंका देने वाली चीज है। आरोपी ने हत्या के बाद श्रद्धा के 35 टुकड़े किए और जंगल में फेंक दिए जिससे ढुंढने में पुलिस जुटी हुई है। अबतक श्रद्धा के 13 टुकड़े ही मिल पाएं है। वहीं पुलिस जांच में जुटी है। इसके अलावा पुलिस को कोर्ट से आरोपी का नार्को टेस्ट की भी अनुमति मिल गई है। अब इस हत्याकांड को कितना समय लगेगा तो ये आने वाला ही समय बताएंगा लेकिन श्रद्धा की तरह कुछ एक्ट्रेस को भी ऐसी मौत मिल चुकी है किसी एक्ट्रेस के टुकड़े किए गए तो किसी एक्ट्रेस के पूरे परिवार को खत्म कर दिया गया।  

शशिरेखा, तमिल टीवी एक्ट्रेस

शशिरेखा तमिल टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस थीं, लेकिन अपने ही प्यार के हाथों मारी गईं। दरअसल, शशिरेखा के पति रमेश शंकर का दूसरी महिला संग अफेयर था। जो पेश से एक्ट्रेस थी। शशिरेखा दोनों के प्यार के बीच दीवार बन रही थीं, इसलिए शशिरेखा की हत्या की साजिश रची और अभिनेत्री शशिरेखा की हत्या कर दी गई। एक्ट्रेस का सिर उसके पति रमेश शंकर ने ही धड़ से अलग कर दिया था। रमेश शंकर और उसकी लिव-इन पार्टनर ने शशिरेखा के सिर को फेंकने से पहले दो दिन तक बाथरूम में बंद रखा था और मौका देखकर लाश ठिकाने लगा दी।

प्रिया राजवंश, बॉलीवुड एक्ट्रेस

अभिनेत्री प्रिया राजवंश की जिंदगी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं थी। प्रिया के फिल्मी करियर की शुरुआत जहां बेहद शानदार हुई थी, वहीं उनका अंत बेहद खौफनाक हुआ था। चेतन आनंद के दोनों बेटों ने प्रॉपर्टी के लिए प्रिया की हत्या करवा दी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा हुआ था कि प्रिया राजवंश को गला घोंटकर मारा गया था।

 

लैला खान, बॉलीवुड एक्ट्रेस

एक्ट्रेस लैला खान की मौत ने सभी को हैरान कर दिया। उनकी मां सेलिना पटेल ने तीन शादियां की थीं। लैला खान की मां सेलिना के पास मुंबई में करोड़ों की संपत्ति थी। एक दिन अचानक लैला गायब हो गईं। लैला की मां के तीसरे पति परवेज ने पैसों के लिए पूरे परिवार की निर्मम हत्या कर दी थी। हत्या के डेढ़ साल बाद लैला के परिवार की लाशें उनके फार्महाउस से बरामद की गई थीं।

मीनाक्षी थापर, बॉलीवुड एक्ट्रेस

 

 

एक्ट्रेस मीनाक्षी थापर की मौत ने हैरान कर दिया था। फिल्मों में काम कर रही मीनाक्षी को उनके ही दोस्त ने किडनैप कर उनका सिर धड़ से अलग कर दिया था। दरअसल, मीनाक्षी को एक्टर अमित जायसवाल और उनकी गर्लफ्रेंड प्रीति सुरिन ने पहले किडनैप और फिर फिरौती की मांग की। लेकिन, जब फिरौती नहीं मिली और पुलिस पीछे लग गई तब अमित और प्रीति ने उन्हें मारकर उनके टुकड़े-टुकड़े कर दिए। पुलिस को जांच में मीनाक्षी थापा के शव का निचला हिस्सा इलाहाबाद में ही एक मकान की पानी की टंकी से मिला। जबकि सिर लखनऊ-इलाहाबाद बॉर्डर के एक जंगल से बरामद हुआ।

Leave a comment