टुकड़े करने में 10 घंटे....श्रद्धा हत्याकांड में फॉरेंसिक टीम ने किए कई बड़े खुलासे

टुकड़े करने में 10 घंटे....श्रद्धा हत्याकांड में फॉरेंसिक टीम ने किए कई बड़े खुलासे

नई दिल्ली: श्रद्धा हत्याकांड में नए-नए खुलासे हो रहे है। इस बीच फॉरेंसिक टेस्ट से कई राज सामने आए है। दरअसल आरोपी ने अपनी पूरी जान झोंक दी हत्या के निशान मिटाने में और फॉरेंसिक टीम ने उन निशानों को ढूंढ लिया। अब आरोपी का बचना नामुमकिन है। दरअसल फॉरेंसिक टीम ने फ्लैट में फॉरेंसिक टेस्ट किया जिसमें एक जगह खून के निशान मिले है हालांकि फ्लैट में से एक ही जगह खून के निशान मिले है। 

बता दें कि फॉरेंसिक टेस्ट में फ्लैट के किचन से खून के निशान मिले हालांकि पूछताछ में आफताब ने बताया कि श्रद्धा की बॉडी का एक टुकड़ा किचन में रखा था, वहीं से ब्लड काे निशान मिले है। बता दें कि आरोपी ने फ्रिज और फ्रिज वाला कमरा, बाथरूम सब क्लीन किए हुए थे। हत्या को काफी महीने हो गए है तो काफी निशाने मिलने की उम्मीद भी नहीं है। आरोपी ने श्रद्धा के गले रेतकर हत्या की थी उसके बाद बाथरूम में शव के 35 टुकड़े किए और फिर  केमिकल का इस्तेमाल करके निशानों को मिल दिया।

बड़े चालाकी से मिटाएं निशान

इतना ही नहीं आरोपी ने पूरी चालाकी से हत्या के बाद शव के टुकड़े किए। जब आरोपी बॉडी काटता था तो बाथरूम में पानी चला लेता था, इसलिए भी बाथरूम में कोई ब्लड के निशान नहीं मिले। बाथरूम में ब्लड मिलने के कम चांस होते हैं, क्योंकि वहां पानी चलता रहता है। इसके बावजुद आफताब ने केमिकल बाथरूम को भी साफ किया होगा। फॉरेंसिक टीम के मुताबिक महरौली के नाले से हड्डियां मिली हैं। वहीं श्रद्धा का गला बेड पर दबाया गया था लेकिन वहां से भी कुछ नहीं मिला। वहीं हड्डियों का डीएनएमैच हुआ तो क्लियर हो जायेगा कि वे श्रद्धा की ही हैं।

शव के टुकड़े करने में लगे 10 घंटे

पूछताछ में पता चला है  कि हत्या के बाद शव के टुकड़े करने में उसे करीब 10 घंटे लगे थे। शव के टुकड़े करने के बाद चेहरे को जला दिया था, ताकि उसकी पहचान न हो सके। इस बीच जब वो थक गया तो उसने आराम किया। फिर बीयर और सिगरेट भी पी और टुकड़े को घंटों पानी से धोया। इसके बाद उसने अपने लिए ऑनलाइन खाना भी मंगवाया और नेटफ्लिक्स पर मूवी देखी। उसने हत्या के बाद फर्श से खून को साफ करने के लिए केमिकल और ब्लीच पाउडर का इस्तेमाल किया था।

Leave a comment