बेटे के साथ मिलकर मां ने किए पति के कई टुकड़े, 3 महीने बाद हाथ लगी बड़ी कामयाबी

बेटे के साथ मिलकर मां ने किए पति के कई टुकड़े, 3 महीने बाद हाथ लगी बड़ी कामयाबी

नई दिल्ली: श्रद्धा हत्याकांड की गुत्थी अभी सुलझी नहीं थी कि एक मामले सामने आ गया हैं जिसने देश को एक बार फिर सोचने पर मजबूर कर दिया हैं। बता दें कि दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके में पिछले कुछ महीनों से एक लाश के टुकड़े बरामद हो रहे थे जिसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और केस दर्ज कर कारवाई शुरू की। अब पुलिस के हाथ आरोपी लग गए हैं। क्राइम ब्रांच ने दो लोगों को गिरफ्तार किया हैं।

शक के आधार पर की हत्या

दरअसल ये मामला शुरू होता हैं 3 महीने पहले। जब अचानक पुलिस को शव के टुकड़े बरामद होने लगे। जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज किया और जांच शुरू की। पुलिस ने ये मामला क्राइम ब्रांच को सौंपा। वहीं क्राइम ब्रांच ने अपनी पड़ताल शुरू की और तीन महीने बाद उनके हाथ आरोपी लगे हैं। आपको आरोपी को जानकर हैरानी हो जाएंगी क्योंकि आरेपी और कोई नहीं मां और बेटा हैं। बताया जा रहा हैं कि मां को अपने पति पर शक था कि उनका संबंध किसी दूसरी औरत के साथ हैं। जिसके मां और बेटे ने मृतक अंजन दास को समझाया लेकिन वह नहीं माने और उनकी हत्या कर दी। हत्या करने के बाद दोनों आरोपी रोजाना गुपचुप तरीके से पास के मैदान में टुकड़ों को फेंक आते थे।आरोपी पांडव नगर इलाके में रहते हैं।

इस तरह दी हत्या को अंजाम

दरअसल महिला ने अपने पति अंजन दास को नशे की गोलियां खिलाईं और फिर बेटे दीपक की मदद से उसकी हत्या कर दी। दोनों आरोपियों ने हत्या के बाद अपने घर में अंजन दास के शव के टुकड़े करके फ्रीज में छिपाकर रख लिए और फिर उन टुकड़ों को मौका पाकर अक्षरधाम समेत पांडव नगर इलाके में फेंकने लगे।

Leave a comment