क्यों खास होता है सावन का महीना, जानें इसके पीछे की वजह

क्यों खास होता है सावन का महीना, जानें इसके पीछे की वजह

नई दिल्ली: सावन का महीना शिव भक्तों के लिए बेहद खास होता है। ऐसा माना जाता है कि इस महीने में शिव भगवान अपने भक्तों से जल्दी प्रसन्न होते है और मन चाही इच्छा को पूरा करते है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सावन के महीने में ही भगवान शिव की पूजा क्यों होती है, आखिर भगवान शिव को यह महीना क्यों प्रिय है?

दरअसल भगवान शिव को सावन का महीना बहुत प्रिय है। शास्त्रों में बताया जाता है जो भी भक्त सच्चे मन से सावन के महीने में शिवजी की पूजा करता है, उसी सभी मनोकामना पूरी होती हैं और शुभ फल भी प्राप्त होते हैं। माना जाता है कि माता सती ने भगवान शिव को हर जन्म में पाने का प्रण किया था, उन्होंने अपने पिता राजा दक्ष के घर योगशक्ति से अपने शरीर का त्याग कर दिया था। इसके बाद उन्होंने हिमालय राज के घर पार्वती के रूप में जन्म लिया था। माता पार्वती ने सावन के महीने में भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए कठोर तपस्या की थी और उनसे विवाह किया। इसलिए भगवान शिव को सावन का महीना विशेष प्रिय है।

इसलिए महत्वपूर्ण है सावन का महीना

कहा जाता है कि सावन के महीने में ही भगवान शिव ने समुद्र मंथन से निकले विष का पान किया था। साथ ही भगवान शिव पहली बार अपने ससुराल यानी पृथ्वी लोक पर आए थे। उनके यहां आने पर भगवान शिव का जोरदार स्वागत किया था।

मान्यता है कि भगवान शिव सावन के महीने में शिवजी पृथ्वी लोग अपने ससुराल जरूर आते हैं। साथ ही सावन के महीने में ही मरकंडू ऋषि के पुत्र मारकण्डेय ने शिवजी की कठोर तपस्या से वरदान प्राप्त किया था, जिससे यमराज भी नतमस्तक हो गए थे।

Leave a comment