पंजाब में शिवसेना नेता की गोली मारकर हत्या, मंदिर में मूर्तियों को लेकर हुआ था विवाद

पंजाब में शिवसेना नेता की गोली मारकर हत्या, मंदिर में मूर्तियों को लेकर हुआ था विवाद

पंजाब:  पंजाब के अमृतसर में शुक्रवार दोपहर शिवसेना नेता सुधीर सूरी की गोली मारकर सरेआम हत्या कर दी गई। गोपाल मंदिर के बाहर कुछ लोगों ने देवी-देवताओं की खंडित मूर्तियां फैंकी हुई थी। सूरी को जब इस बात का पता चला तो वह मंदिर के बाहर पुहंचे और मुर्तियों की बेअदबी करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज करवाने को लेकर धरने पर बैठ गए। उनके सुरक्षाकर्मी और समर्थक भी साथ थे। इसी दौरान, अचानक उन पर फायरिंग की गई। इसके अलावा गोलियां सुधीर सूरी की छाती पर लगी।

बता दें की, उनके सुरक्षाकर्मियों ने भी हवाई फायर किए। मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। घायल अवस्था में उन्हें प्राइवेट अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई। मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने पीछा कर हमलावर को काबू कर पहले पीटा और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। अभी यह पता नहीं चल सका है कि हमलावरो की संख्या कितनी थी।

खालिस्तानियों के निशाने पर थे सूरी

शिवसेना नेता सुधीर सूरी को कई सालों से खालिस्तानी आतंकिय094Bऔर उनके गुर्गों की तरफ से हत्या की धमकियां मिल रही थी। इसे देखते हुए सरकार ने पंजाब पुलिस सुर्क्षाकर्मी उनकी सुरक्षा में तैनात कर रखे थे। अब पिछले कुछ दिनों से फिर शिवसेना नेता सूरी को जान से मारने की धमकियां मिल रही थी।

Leave a comment