
Gudiya Murder Case: 2017 में शिमला जिले के कोटखाई में गुड़िया रेप-हत्याकांड में आरोपी सूरज की गिरफ्तार हुई थी। जिसकी लॉकअप में हत्या हो गई थी। आरोपी की लॉकअप में हुई हत्या के मामले में सभी दोषियों को उम्रकैद की सजा हुई है। इस मामले में दोषी IPS जहूर हैदर जैदी और DSP सहित 8पुलिस जवानों को 3अलग-अलग धाराओं के तहत उम्रकैद की सजा सुनाई है। इसके अलावा दोषियों को 1-1लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।
बुड़ैल जेल में कैद आरोपी
बता दें, 18जनवरी को सीबीआई कोर्ट ने गवाहों के बयान व सबूतों के आधार पर दोषियों को गिरफ्तार करने के आदेश दिए थे। पुलिस ने जैदी के अलावा DSP मनोज जोशी, सब इंस्पेक्टर राजिंद्र सिंह, एएसआई दीप चंद शर्मा, मानक मुख्य आरक्षी मोहन लाल सहित सूरत सिंह, मुख्य आरक्षी रफी मोहम्मद और कांस्टेबल रनीत सतेता को अपनी हिरासत में लिया था। फिलहाल यह सभी आरोपी अभी बुड़ैल जेल में बंद हैं।
कोर्ट ने इन आईपीसी धाराओं के तहत दी सजा
अदालत ने सभी दोषियों को आईपीसी एक्ट 120-बी में उम्रकैद और 20हजार जुर्माना, 302में उम्रकैद और 20हजार जुर्माना, 330में 3साल 10हजार जुर्माना, 348में एक साल और 5हजार जुर्माना, को 120-बी, 195में उम्रकैद और 20हजार जुर्माना, 196में 3साल और 10हजार जुर्माना, 218में एक साल और 10हजार जुर्माना और 201में 1साल और 5हजार रुपये जुर्मानें की सजा सुनाई है।
क्या था गुड़िया रेप-हत्याकांड
कोटखाई में 16 साल की छात्रा का शव तांदी के जंगल में निर्वस्त्र मिला था। यह छात्रा 4 जुलाई 2017 को लापता हुई थी। इस मामले में नेपाल का एक युवक सूरज भी शामिल था। नेपाली युवक सूरज की कोटखाई थाने में पुलिस हिरासत के दौरान लॉकअप में हत्या हो गई थी।
Leave a comment