Sherlyn Chopra Statement: शर्लिन चोपड़ा का बड़ा खुलासा- बड़े क्रिकेटर्स की बीवियां लेती हैं ड्रग्स !

Sherlyn Chopra Statement: शर्लिन चोपड़ा का बड़ा खुलासा- बड़े क्रिकेटर्स की बीवियां लेती हैं ड्रग्स !

नई दिल्ली. ड्रग्स मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने बड़ा खुलासा किया है. शर्लिन ने खुलासा करते हुए कहा है कि बड़े क्रिकेटर्स और सुपरस्टार्स की बीवियां ड्रग्स लेती हैं. इतना ही नहीं शर्लिन ने आगे यह भी कहा कि अगर उन्हें NCB की तरफ से पूछताछ के लिए बुलाया जाता है तो वो सारे राज खोल देंगी.

दरअसल, एक चैनल को दिए इंटरव्यू में शर्लिन ने बॉलीवुड के साथ क्रिकेट इंडस्ट्री पर भी सवाल उठाया है. उन्होंने इंटरव्यू के दौरान बताया कि केकेआर के मैच के बाद क्रिकेटर्स और बॉलीवुड स्टार्स की पत्नियां वॉशरूम में कोकीन का सेवन करती थी, हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि यह आईपीएल के किस सीजन के दौरान की घटना है. 
 
शर्लिन ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि जब मैं कोलकाता गई थी केकेआर का मैच देखने के लिए तो वहां आफ्टर मैच पार्टी में मैंने देखा कि क्रिकेटर्स, बॉलीवुड सेलेब्स सब दम मारो दम कर रहे थे. मैंने वहां ऐसे नजारे देखें जिसे देककर मैं हैरान हो गई. उन्होंने बताया कि हमारे क्रिकेट सुपरस्टार्स की बीवियां वहां व्हाइट पाउडर यानि कोकिन ले रही थीं. जिसे देखकर उन्हें लगा कि वो गलत जगह आ गई है और वो वहां से निकल गईं.
 
 
 

Leave a comment