नई दिल्ली: रिएलिटी शो बिग बॉस 13 से पॉपुलर हुई शहनाज की अक्सर सुर्खियों में बनी रहती है। अदाकारा को इन दिनों कई म्यूजिक वीडियोज, बॉलीवुड फिल्म्स और चैट शो के बाद अब अपने रैप सॉन्ग के लिए लाइमलाइट बटोर रही है। इसके साथ ह शहनाज गिल का हाल ही में एक म्यूजिक वीडियो रिलीज हुआ है, जिसे लोगों के द्वारा बेहद पसंद किया जा रहा है। वह इस रैप के लिए सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल हो रही है।
बता दें कि शहनाज गिल पंजाब की कैटरीना कैफ कही जाती है। उन्होंने कई पंजाबी गाने भी गाए है और सोशल मीडिया पर अक्सर अपे सॉन्ग के वीडियोज शेयर करती रहती है। हाल ही में, उन्होंने अपना एक और टैलेंट दिखाया और एमसी स्क्वायर के साथ रैप सॉन्ग 'घनी सयानी' (Ghani Syaani) किया। उनके इस वीडियो को जहां कई लोग पसंद कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग उन्हें बुरी तरह ट्रोल कर करे है।
रैप सॉन्ग के लिए ट्रोल हुई शहनाज गिल
वहीं शहनाज गिल को चाहने वाले लोगों को सॉन्ग में उनका लुक और कॉन्फिडेंट पसंद आया है। पहली बार उनका रैप भी सुनकर उनके फैंस दीवाने हो गए। हालांकि,कुछ लोग उन्हें बुरी तरह ट्रोल कर रहे है। एक यूजर ने कहा कि ये क्या था, ये शहनाज ने पूरे सॉन्ग का फील ही खराब कर दिया है। इसके अलावा एक दूसरे यूजर ने शहनाज गिल को टोनी कक्कड़ 2.0 बता दिया है। कुछ लोगों ने इस गाने को बकवास बताया।
Leave a comment