Search KhabarFast

Press ESC to close

Tharoor Style में ही शाहरुख ने दिया शशि थरूर की बधाई का जवाब, गुगल सर्च करते रह गए फैंस

Tharoor Style में ही शाहरुख ने दिया शशि थरूर की बधाई का जवाब, गुगल सर्च करते रह गए फैंस

Sharukh khan Said Thank You to Shashi Tharoor: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के लिए यह साल बेहद खास रहा। अपने 33साल के शानदार करियर में पहली बार किंग खान को फिल्म 'जवान' (2023) में उनके दमदार अभिनय के लिए नेशनल फिल्म अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह फिल्म उनकी अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। इस अवॉर्ड की सूची में शाहरुख के साथ अभिनेता विक्रांत मैसी और रानी मुखर्जी भी शामिल हैं। साथ ही  शाहरुख के इस उपलब्धि पर उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं। उनकी खुशी में शामिल होने वालों में राजनेता शशि थरूर भी हैं, जिन्होंने शाहरुख को बधाई दी। किंग खान ने भी थरूर के इस संदेश का जवाब अपने खास अंदाज़ में दिया।

शाहरुख के लिए शशि थरूर का ट्वीट

बॉलीवुड के बादशाह खान को बधाई देते हुए शशि थरूर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर एक ट्वीट शयर किया। जिसमें उन्होंने लिखा ,'नेशनल ट्रेजर ने नेशनल अवॉर्ड जीता है। शाहरुख खान को बधाई।' जिसका जवाब किंग खान ने भी अपने अलग ही अंदाज में दिया और थैंक्यू भी कह दिया।

थरूर स्टाइल में ही शाहरुख ने कहा थैंक्यू

शाहरुख खान ने अपने चिरपरिचित अंदाज में राजनेता शशि थरूर को धन्यवाद कहा, जिन्होंने उन्हें 'जवान' के लिए मिले नेशनल फिल्म अवॉर्ड के लिए बधाई दी थी। शाहरुख ने लिखा, "साधारण तारीफ के लिए शुक्रिया, मिस्टर थरूर। इससे ज्यादा मुझे 'मैग्निलोक्वेंट' (भव्य शैली में बोलना) और 'सेस्क्विपेडेलियन' (आडंबरपूर्ण) जैसे शब्द समझ नहीं आते।" अंत में उन्होंने हंसने वाला इमोजी जोड़ा। दरअसल, थरूर अपने संदेशों में अक्सर जटिल अंग्रेजी शब्दों का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इस बार उन्होंने शाहरुख को सादगी से बधाई दी। शाहरुख ने इस बधाई पर खुशी जताते हुए अपने मजेदार जवाब से सभी का ध्यान खींचा।

शाहरुख खान के मजेदार जवाब पर फैंस का उत्साह

शाहरुख खान के शशि थरूर को दिए गए मजेदार जवाब ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। फैंस उनके हास्य और चुटीले अंदाज की खूब सराहना कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "शाहरुख ट्विटर पर अपने पुराने रंग में लौट आए हैं।" वहीं, एक अन्य यूजर ने मस्ती में टिप्पणी की, "लगता है शाहरुख ने 'मैग्निलोक्वेंट' और 'सेस्क्विपेडेलियन' जैसे शब्द लिखने के लिए गूगल का सहारा लिया होगा।" 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

म्यूजिकल लव स्टोरी में तारा सुतारिया के साथ दिखेंगे आदित्य रॉय कपूर, पहली बार धमाल मचने को तैयार नई जोड़ी

Bollywood Update: एक्टर तारा सुतारिया एक अभी तक तय नहीं हुई म्यूजिकल लव स्टोरी में आदित्य रॉय कपूर के साथ काम करने के लिए तैयार हैं। अपडेट शेयर करते हुए, टी-सीरीज़ ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "फ्रेश और बहुप्रतीक्षित जोड़ी बड़े पर्दे पर आने के लिए तैयार है!

दलेर मेहंदी विवाद पर CM धामी की एंट्री, सिंगर को फोन कर कहा- ‘घटनाक्रम को पीछे छोड़ आगे बढ़ें’

Dehradun : मशहूर सिंगर दलेर मेहंदी के कुंजापुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम से जुड़ा विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल द्वारा जनता के सामने दलेर मेहंदी का अपमान करने और उन पर शराब पीकर गाने का आरोप लगाने के बाद मामला तूल पकड़ गया था।

रोहित शेट्टी ने स्काउटओपी, लव गिल से “ब्लैंकेट मसाज” पर किए सवाल, कहा “यह बिल्कुल भी अच्छा नहीं लग रहा है”

BB 20: फिल्ममेकर रोहित शेट्टी, जो इस हफ्ते के बिग बॉस 20 वीकेंड का वार को होस्ट करेंगे, घर के अंदर उनकी नज़दीकियों को लेकर कंटेस्टेंट स्काउटओपी और लवप्रीत कौर गिल से पूछताछ करते नजर आएंगे। सलमान खान ने 18 अक्टूबर के एपिसोड के दौरान घोषणा की थी कि वह पहले के प्रोफेशनल कमिटमेंट्स के कारण आने वाले वीकेंड का वार को मिस करेंगे।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast