शहबाज शरीफ ने भारत पर लगाया झूठा आरोप, एक्स ने फैक्ट चेक कर पाकिस्तान को बेनकाब

शहबाज शरीफ ने भारत पर लगाया झूठा आरोप, एक्स ने फैक्ट चेक कर पाकिस्तान को बेनकाब

Sehhbaz Sharif Misleading News: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने 27 अक्टूबर को भारत के अभिन्न अंग जम्मू-कश्मीर पर अफवाह फैलाने की कोशिश की। शहबाज ने कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा बताते हुए भारत पर आक्रमण करने का आरोप लगाया। साथ ही दावा किया कि जम्मू-कश्मीर में मानवाधिकार उल्लंघन किया जा रहा है। इस मामले को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स ने सख्त रुख अपनाया और फैक्ट चेक किया। पीएम शहबाज के दावे को साफ-साफ भ्रामक बताया है।

इसके बाद एक्स पर शहबाज को ट्रोल किया जा रहा है। पाकिस्तान ने दुनियाभर में फैलाया कि इसी 27 अक्टूबर को 78 साल पहले की भारत सेना श्रीनगर पहुंची थी और यहां पर कब्जा कर लिया था। पाकिस्तानी हर साल 27 अक्टूबर को इस बात को बढ़ चढ़कर दुनिया के सामने रखते हैं।

शरीफ की बातें निकली झूठी

शहबाज शरीफ ने इस बार भी ऐसा किया। शरीफ ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से एक पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा बताते हुए भारत पर आक्रमण का आरोप लगाया और कहा कि जम्मू-कश्मीर में मानवाधिकार उल्लंघन किया जा रहा है। वहीं एक्स की कम्युनिटी नोट्स ने इसे झूठा करार देते हुए तुरंत फैक्ट चेक जारी किया, जिसमें शरीफ की सारी बातें झूठी निकली।

शरीफ के पोस्ट पर एक्स में प्रतिक्रिया देते हुए कहा गया है कि ये भ्रामक खबर है। महाराजा हरि सिंह 26 अक्टूबर 1947 को भारत में शामिल होने के लिए राजी हुए। इस समझौते पर हस्ताक्षर के बाद भारत ने क्षेत्र की रक्षा के लिए 27 अक्टूबर 1947 को श्रीनगर में सेना भेजी थी।

आर्काइव में है ऐतिहासिक पत्र

कम्युनिटी नोट्स में भारत की सरकारी रेडियो सर्विस आकाशवाणी के आर्काइव से उस ऐतिहासिक पत्र को दिखाया गया है, जिसमें महाराजा हरि सिंह ने जम्मू-कश्मीर का विलय भारत के साथ करने पर सहमति जताई। एक्स ने सूचनाओं की नई फैक्ट-चेकिंग पॉलिसी का नतीजा है, जो मई 2025 से लागू हुई। तब से कई पाकिस्तानी नेताओं के झूठे दावों पर नोट्स लगे हैं। 

Leave a comment