जम्मू कश्मीर में कड़ाके की ठंड

जम्मू कश्मीर में कड़ाके की ठंड

जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में रिकॉर्ड ठंड पड़ रही है। तापमान शून्य से भी नीचे लुढ़क चुका है। कई इलाकों में तो तापमान माइनस 25 डिग्री तक गिर चुका है।

इस साल की शुरुआत में बर्फबारी के बाद तापमान में गिरावट के साथ जम्मू और कश्मीर में कड़ाके की ठंड ने दस्तक दे दी है। लोग खुद को गर्म रखने के लिए पारंपरिक तरीकों का इस्तेमाल कर रहे हैं,दरअसल केंद्र शासित प्रदेश श्रीनगर की शीतकालीन राजधानी में मौसम की सबसे सर्द रात दर्ज की गई, यहां का तापमान शून्य से 3 डिग्री सेल्सियस कम था। लद्दाख डिवीजन में द्रास भारत का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां तापमान शून्य से 25 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। जबकि मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट का कहना है कि इस साल नवंबर की शुरुआत में लगभग 60 वर्षों के बाद बर्फबारी हुई, जो राज्य में ग्लोबल वार्मिंग का एक संकेत है।

Leave a comment