Search KhabarFast

Press ESC to close

ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं के लिए स्वरोजगार, बिहार में 8053 पंचायतों में खुलेंगे जीविका-सुधा बिक्री केंद्र

ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं के लिए स्वरोजगार, बिहार में 8053 पंचायतों में खुलेंगे जीविका-सुधा बिक्री केंद्र

Bihar News: बिहार ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने तथा गुणवत्तापूर्ण डेयरी उत्पादों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए सात निश्चय योजना-3 के तहत बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (COMFED) एवं जीविका के संयुक्त तत्वावधान में राज्य के 8053 पंचायतों में ‘जीविका-सुधा बिक्री केंद्र’ स्थापित किए जा रहे हैं तथा अबतक राज्य के सभी जिले में कुल 44 जीविका-सुधा बिक्री केंद्र का उद्घाटन किया गया है। 

इसी क्रम में आज  अरवल जिले के सोनभद्र बंशी सूर्यपुर प्रखंड अंतर्गत शेरपुर पंचायत में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना (MMRY) के तहत स्थापित जीविका सुधा बिक्री केंद्र (JSBK) का विधिवत उद्घाटन माननीय मंत्री पंचायती राज  दीपक प्रकाश द्वारा फीता काटकर किया गया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए माननीय मंत्री ने लाभार्थी जीविका दीदी सुषमा देवी के इस उद्यम की सराहना की और कहा कि जीविका और कॉम्फेड का यह संयुक्त समन्वय ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बना रहा है।

उप विकास आयुक्त शैलेश कुमार ने कहा कि अरवल जिले में महिलाओं को उद्यमिता से जोड़ने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है और इस केंद्र से न केवल स्थानीय स्तर पर ग्रामीणों को शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण दुग्ध उत्पाद सुलभ होंगे, बल्कि इससे दीदी के परिवार की आय में भी सतत् वृद्धि होगी। कमला स्वयं सहायता समूह से जुड़ी सुषमा दीदी ने किराना व्यवसाय के बाद मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के सहयोग से सुधा डेयरी का आधिकारिक बिक्री केंद्र प्रारंभ किया है, जहां सुधा दूध, दही, पनीर, घी, लस्सी एवं अन्य दुग्ध उत्पाद नियमित रूप से आमजनों के लिए उपलब्ध रहेंगे। कार्यक्रम में कमला स्वयं सहायता समूह, सरस्वती ग्राम संगठन तथा मिलन संकुल स्तरीय संघ की दीदियां बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त शैलेश कुमार, जीविका, अरवल की जिला परियोजना प्रबंधक रागिनी कुमारी, प्रखंड परियोजना प्रबंधक आनंद कृष्णा, पशुधन प्रबंधक कुंदन कुमार, संचार प्रबंधक अशोक कुमार, मानव संसाधन प्रबंधक  कुमारी उपासना, उपस्थित रहें हैं | 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: HCS भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, अभिषेक सरोहा ने किया टॉप

HCS Recruitment Result: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने हरियाणा सिविल सेवा (कार्यकारी शाखा) और अन्य अलाइड सर्विसेज मुख्य परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस परीक्षा में अभिषेक सरोहा ने टॉप किया किया। उन्हें कुल 675 अंकों में से 394.50 अंक मिले है। जबकि लिखित मुख्य परीक्षा में 351.5 और इंटरव्यू में 43.00 अंक मिले हैं। बता दें, इन पदों के लिए 03.10.2026 से 08.10.2026 तक इंटरव्यू आयोजित किए थे।

टीबी मुक्त बिहार अभियान में बढ़ी युवाओं की भागीदारी, दिल्ली में JOSH टीमों का शुभारंभ

भारत में टीबी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सामुदायिक भागीदारी को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा रक्षा मंत्रालय के सहयोग से गुरुवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में खुशी अवतार ऐप और JOSH (Joint Squad for Health) टीमों का शुभारंभ केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बिहार से स्वास्थ्य विभाग के सचिव कुमार रवि शामिल हुए।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast