Search KhabarFast

Press ESC to close

Bihar News: वैशाली में होगा 'अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन 2026' का आयोजन, म्यांमार-थाईलैंड-जापान समेत कई देशों के भिक्षु-विद्वान होंगे शामिल

Bihar News: वैशाली में होगा 'अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन 2026' का आयोजन, म्यांमार-थाईलैंड-जापान समेत कई देशों के भिक्षु-विद्वान होंगे शामिल

International Buddhist Conference 2026: बिहार की ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक धरती वैशाली जल्द ही एक ऐसे अद्भुत और भव्य समागम की गवाह बनने जा रही है, जो राज्य के इतिहास में पहली बार आयोजित किया जा रहा है। आगामी 11 से 13 दिसंबर 2026 तक वैशाली स्थित बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय-सह-स्मृति स्तूप परिसर में भव्य "अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन 2026" का आयोजन किया जाएगा।

इस ऐतिहासिक आयोजन को अभूतपूर्व और भव्य स्वरूप देने के लिए आज बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत तथा विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय अंतर-विभागीय समन्वय बैठक संपन्न हुई। इस समीक्षा बैठक में वैशाली के जिलाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ीं , वहीं पर्यटन विभाग, कला एवं संस्कृति विभाग तथा सूचना एवं जन संपर्क विभाग  के शीर्ष अधिकारी शामिल हुए। 

Also read: Bihar News: पटना के सिनेपॉलिस सिनेमा हॉल में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर की मनमानी कीमत पर उपभोक्ता आयोग सख्त, लगाया ₹85 हजार का जुर्माना

मुख्य सचिव एवं विकास आयुक्त ने आयोजन स्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में सुगम आवागमन के लिए सड़कों के मरम्मत, निर्बाध बिजली आपूर्ति तथा अत्याधुनिक स्वास्थ्य केंद्रों व मेडिकल टीमों की तैनाती के कड़े निर्देश दिए हैं। म्यांमार, थाईलैंड, लाओस, जापान और दक्षिण कोरिया सहित कई देशों के पूज्य बौद्ध भिक्षुओं, धर्मगुरुओं और 14 अंतर्राष्ट्रीय विद्वानों की सहमति प्राप्त हो चुकी है। पटना एयरपोर्ट और पटना जंक्शन पर 24/7 सहायता डेस्क स्थापित किए जाएंगे। देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं और प्रतिनिधियों के लिए वैशाली में एक अत्याधुनिक "टेंट सिटी" बनाई जा रही है, जिसमें सभी प्रकार की आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। 3 दिवसीय इस समागम में अंतर्राष्ट्रीय एवं राज्य के ख्यातिलब्ध कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, त्रिपिटक पाठ, बौद्ध विरासत पर विचार-विमर्श, हेरिटेज वॉक तथा बिहार के हस्तशिल्प की विशाल प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी।

मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने कहा कि यह अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन बिहार को वैश्विक पर्यटन एवं बौद्ध अध्यात्म के मानचित्र पर एक नए शिखर पर स्थापित करेगा। वैशाली प्रशासन को निर्देश दिया गया है कि सभी अंतर-विभागीय कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएं ताकि दुनिया भर से आने वाले मेहमान बिहार की समृद्ध संस्कृति और आतिथ्य का अविस्मरणीय अनुभव लेकर लौटें।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bihar News: ₹1,040 करोड़ से ग्रीन हाइड्रोजन इकोसिस्टम को मिलेगी रफ्तार, पायलट प्रोजेक्ट के तहत विकसित होंगे पांच ग्रीन हाइड्रोजन विलेज

Bihar energy sector: बिहार ने बढ़ती बिजली मांग को देखते हुए ऊर्जा क्षेत्र में बड़े निवेश की तैयारी कर रही है। राज्य में उत्पादन, ऊर्जा भंडारण, ट्रांसमिशन, वितरण और नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए करीब ₹1,88,383 करोड़ के निवेश की योजनाएं प्रस्तावित है। 2030 तक राज्य की पीक बिजली डिमांड बढ़कर 11,747 मेगावाट पहुंचने का अनुमान है। ऊर्जा सचिव सह अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक, बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड (BSPHCL) अजय यादव (भा. प्र. से.) ने IIT पटना में India Energy Week (IEW) 2027 के जागरूकता कार्यक्रम में यह जानकारी दी।

पटना में सहकारिता योजनाओं की समीक्षा, किसानों को समय पर लाभ देने के निर्देश

पटना में माननीय मंत्री, सहकारिता विभाग श्री राम कृपाल यादव ने पूर्णिया एवं मुंगेर प्रमंडल के सभी जिलों में सहकारिता विभाग द्वारा संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा करते हुए पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि किसानों और सहकारिता से जुड़े लोगों को योजनाओं का लाभ समय पर मिले, इसके लिए सभी स्तरों पर प्रभावी अनुश्रवण सुनिश्चित किया जाए।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast