
नई दिल्ली: सहजन यानी की ड्रम स्टिक ऐसी सब्जी है जिसका सबसे ज्यादा इस्तेमाल सांभर में किया जाता है। लेकिन आपको बता दे कि अगर आपको सहजन के सारे पोषक तत्वों के फायदे चाहिए, तो आपको सहजन की सब्ज जरूर खानी चाहिए। वहीं इस सब्जी में विटामिन ए, सी, बी1, बी 2 और बी 3 भरपूर मात्रा मे पाए जाते है। इसके अलावा उसमें मैग्नीशियम, आयरन, कैल्शियम, फास्फोरस और जिंक में भी समृद्ध हैं।
सहजन का जूस
पौष्टिकता के मामले में गाजर, संतरे और यहां तक कि दूध को पीछे छोड़ते हुए पोषण से भरपूर मानी जाती है। इसकी पत्तियों को कई तरीकों से डाइट में शामिल किया जा सकता है। सहजन की पत्तियों का जूस बनाना या सब्जी बनाकर खाना भी बहुत पौष्टिक माना जाता है।
सूजन से लड़ने में भी मददगार
सहजन में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। सूजन कई बीमारियों जैसे कैंसर, गठिया और कई ऑटोइम्यून बीमारियों का मूल कारण है। जब हम किसी चोट या संक्रमण से पीड़ित होते हैं, तो शरीर में सूजन बढ़ जाती है। सहजन का सेवन कर इससे राहत पाई जा सकती है।
ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में फायदेमंद
हाई ब्लड शुगर लेवल व्यक्तियों में डायबिटीज के विकास को जन्म देता है। डायबिटीज, बदले में, हृदय की समस्याओं और शरीर में अंग क्षति का कारण बन सकता है। इससे बचने के लिए ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रण में रखना अच्छा होता है।
मोरिंगा की पत्तियों को सुखाकर लंबे वक्त तक स्टोर किया जा सकता है। इसमें कैल्शियम, पोटैशियम, आयरन के अलावा कई तरह के विटामिन्स और ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। एक की रिपोर्ट के मुताबिक मोरिंगा पाउडर को संक्रमित जगह को स्टर्लाइज करे के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। यह ऐसे बैक्टीरिया और फंगस मारने में भी सक्षम होता है जो गैस्ट्रिक अल्सर और गैस्ट्रिक कैंसर की वजह होते हैं।
Leave a comment