
नई दिल्ली: जहां एक तरफ देश कोरोना और मंकीपॉक्स जैसी खतरनाक बीमारीयों से खुद को उभार रहा है वहीं दूसरी ओर एक नई बीमारी का आगमन हो चुका है। दरअसल पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में एक नई बीमारी सामने आई है, जिनका नाम स्क्रब टाइफस बताया जा रहा है। इस बीमारी के चपेट में अब तक कई लोग आ चुके है। इसके अलावा आपको जानकर हैरानी होगी। इस बीमारी को फैलाने में एक कीड़े का नाम समने आ रहा है।
बता दें की थ्रोम्बोसाइटोपेनिक माइट्स नाम का कीड़ा इंसानी शरीर में प्रवेश कर लोगों के मौत का कारण बन रहा है। जिन लोगों को यह बीमारी हुई है, उन लोगों को करीब एक हफ्ते में ही बुखार, सांस लेने में तकलीफ,मांसपेशियों में खुजली जैसे लक्षण दिखाई देने लगे थे। इस बीमारी के लक्षण होते तो बिल्कुल कोरोना वायरस की तरह है लेकिन यह बीमारी कोरोना से भी ज्यादा घातक है। अब तक कुल 15 लोग इस बीमारी से संक्रमित हो चुके है। हालांकि इस बीमारी में स्क्रब टाइफन के बैक्टीरिया शरीर में पनपने लगते है।इस खतरनाक बीमारी को फैलाने वाले कीड़े आकार में 0.2 मिमी तक होते है।
जानकारी के मुताबीक शरीर के जिस हिस्से में यह किड़ा काटता है,वह पूरा हिस्सा काला पड़ जाता है। इस बिमारी में रोग को नजरअंदाज ना करते हुए तुरंत इलाज करवाना जरूरी होता है,नहीं तो एसे मामलों में शरीर का अंग खराब होने की संभावना होती है। वहीं इस खतरनाक बीमारी को लेकर डॉक्टर्स का कहना है कि अपने घरों में कूड़ा ना रखें क्योंकि ये किड़े ज्यादातर गंदगी और पुराने धूल भरे फर्नीचर में अपना अड़ा बनाए रहते है।इसलिए घरों में और घरों के आस-पास साफ सफाई रखना बेहद जरूरी है। हालांकि इस भयावह बीमारी की टेस्टिंग डॉक्टर्स के द्वारा अस्पतालों में चल रही है।
Leave a comment