
नई दिल्ली: अपने सख्त कानून और सख्त सजा के लिए पूरी दुनिया में मशहूर सऊदी अरब फिर से सजा की वजह से सुर्खियों में है। यहां छोटी सी बात को लेकर भी कड़ी सजा दी जाती है, वहीं इस देश में महिलाओं के लिए कई कड़े नियम बनाए गए है। इसके अलावा यहां कोड़े से मारने की सजा बेहद कॉमन है। लेकिन हाल ही में हयूमन राइट्स ने यहां की जो खबर साझा कि है जो लोगों को हैरान कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, इस देश ने 2022 में सिर्फ सात ही महीने में मौत की सजा का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना डाला है। इतने समय ने ही यहां 120 लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया है। इनमें से कुछ लोगों की गलती यह थी कि उन लोगों ने डेमोक्रेसी की मांग में हुए कैम्पेन में हिस्सा लिया था। इस गलती को मद्दे नजर रखते हुए उन लोगों का सरेआम गला काट दिया गया था। इन डरावने आंकड़ों को हयूमन राइट्स ग्रुप के द्वारा पूरी दुनिया में साझा किया गया है।
हालांकि सामने आए हुए आंकड़ो को देखे तो, यह देश साल 2019 में बनाए हुए अपने रिकॉर्ड को जल्द ही तोड़ने वाला है। वहीं साल 2019 कि बात करें तो इस साल कुल 186 लोगों का सिर धर से अलग कर दिया गया था। लेकिन इस बार देश ने केवल 7 ही महीने में 120 लोगों से उनकी जिंदगियों को छीन लिया है। साझा किए गए आंकड़ों से पता चला है कि 2021 के मुकाबले इस साल सिर कलम करने की घटना में अस्सी प्रतिशत की उछाल हुई है।इतना ही नही जब किसी को मौत दे दी जाती है, उसके बाद मृत्क के घरवालों को इसकी जानकारी दी जाती है। लोगों को मौत के घाट उतारने के बाद उन्हें आतंकवादी करार दिया जाता है। अभी तक मारे गए 120 में से 101 सऊदी के निवासी थे। जबकि 19 अलग-अलग देश के नागरिक थे।
Leave a comment