ना सरकार मेरी है, ना रौब...स्वतंत्रता दिवस पर सपना का दिखा तिरंगा अवतार

ना सरकार मेरी है, ना रौब...स्वतंत्रता दिवस पर सपना का दिखा तिरंगा अवतार

नई दिल्ली: हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी अक्सर अपनी वीडियो,फोटोज शेयर करती रहती है जो काफी वायरल भी होती है। लेकिन आज आजादी के 75वां पूरे होने पर देशभर में जश्न मनाया जा रहा है और सपना देश के लिए कोई वीडिया ना बनाए ऐसा तो हो ही नहीं सकता। बता दें कि सपना ने हाथ में तिरंगा लेकर एक वीडियों शेयर की है। जिसने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी हैं। सपना की इस वीडियोज फैंस को काभी पसंद आई है।

दरअसल सपना चौधरी ने एक नया वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सपना तिरंगा रंगी साड़ी पहने दिखाई दे रही हैं। साड़ी का पल्ला लहराते सपना देश भक्ति गीत मेरा हिंदुस्तान पर थिरकती दिखाई दे रही हैं। सपना ने बड़ी सादगी से सभी फैंस को आजादी के 75वें पर्व की बधाई दी। सपना भारत के झंडे को हाथ में लिए गोल-गोल घूमती फहराती दिख रही हैं। डांसर ने आखिर में हाथ जोड़कर सभी देशवासियों का अभिवादन किया।

वहीं सपना ने आजादी के दिन शेयर किए इस वीडियो का कैप्शन लिखा- ''आजादी का दिन मुबारक। तुम ढूंढते रहो हमारी वफा में खामियां..! हमारी मोहब्बत मजहब से नही मुल्क से है। जय हिंद! ना सरकार मेरी है, ना रौब मेरा है, ना बड़ा सा नाम मेरा है, मुझे तो एक छोटी सी बात का गौरव है, मैं ‘हिन्दुस्तान’ की हूं और ‘हिन्दुस्तान’ मेरा है. ऐ वतन, वतन मेरे, आबाद रहे तू''. आखिर में सपना ने फिर से सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।

सपना की ये वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। फैंस सपना से इसी लुक में और रील्स की डीमांड भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- वाओ, इनको बोलते हैं भारतीय नारी, सुंदर साड़ी। वहीं एक और यूजर ने कहा- आप इस तिरंगा साड़ी में बहुत सुंदर लग रहे हो। कई सारे यूजर्स सपना को आजादी की मुबारकबाद दे रहे हैं तो वहीं कई लोग उनके पोस्ट हार्ट और तिरंगे की इमोजी कमेंट कर रहे हैं।

Leave a comment