
नई दिल्ली: हरियाणवी क्वीन सपना चौधरी अपने डांस को लेकर अकसर सुर्खियों में बनी हुई रहती है। हाल ही में सपना के कई वीडियों और गानें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए है। इनमें से कई गानों में सपना स्टेज पर धांसू डांस करती नजर आ रही है। दर्शकों को अपने बेहतरीन डांस से एंटरटेन कर सपना चौधरी हमेशा से ही लाइमलाइट का हिस्सा बनी रही है। वहीं सपना का एक वीडीयो सोशल मीडिया वायरल हो रही है।
बता दें कि, इसमें वह ट्रैक्टर पर बैठकर डांस करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो के साथ सपना ने फैंस को हरियाणा दिवस की बधाई दी है।सपना चौधरी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो साझा किया है। सपना चौधरी ट्रैक्टर पर सवार होकर ठुमके लगाती नजर आ रही हैं। सपना चौधरी वीडियो में अपने पति और सिंगर वीर साहू के हाल ही में रिलीज हुए गाने 'पक्का हरियाणे का' पर डांस करती नजर आ रही हैं। वीडियो में सपना का लुक बेहद कमाल लग रहा है। सपना ने ब्लू कलर का प्रिंटेड सलवार सूट पहना हुआ है। हाथों में लाल रंग की चूड़ी हैं।
वहीं सपना चौधरी ने इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है कि हरियाणा दिवल की हार्दिक शुभकामनाएं। फैंस को सपना चौधरी का देसी अंदाज बेहद पसंद आ रहा है। बता दे कि सपना चौधरी इन दिनों अपने पति वीर साहू के गाने को जबरदस्त तरीके से प्रमोट कर रही हैं। वह हालिया रिलीज 'पक्का हरियाणे का' गाने पर जमकर रील्स बना रही हैं। इससे पहले भी उन्होंने इस गाने पर ब्लैक क्रॉप टॉप और स्किन कलर की जींस में रील शेयर की, जो खूब पसंद की गई।
Leave a comment