'विपक्ष को नया नेता चुनना ही होगा', कांग्रेस से दूरियां बढ़ने पर बोले सपा नेता आईपी सिंह

'विपक्ष को नया नेता चुनना ही होगा', कांग्रेस से दूरियां बढ़ने पर बोले सपा नेता आईपी सिंह

Rahul Gandhi: समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच एक बार फिर से दूरियां बढ़रही है। क्योंकि पहले महाराष्ट्र में सपा ने महा विकास अघाड़ी (MVA) से अलग होने का ऐलान किया था। फिर इसके बाद संसद में सपा सांसदों के जगह बदले जाने पर विवाद होने लगा। तो वहीं, अब सपा के कुछ नेताओं के बयानबाजी के चलते सियासी जंग-सी छिड़ गई है।

सपा और कांग्रेस में बढ़ी दूरियां

इन सब के बाद अब सपा नेता आईपी सिंह ने राहुल गांधी की एक तस्वीर शेयर करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा'इन्होंने जिद कर ली है कि ये अब नहीं सुधरेंगे। जनता ने विपक्षी दलों ने बहुत अवसर दिया। इनमें नेतृत्व का घोर अभाव है। उम्र 55 की, दिल बचपन का। 1989 की भांति विपक्ष को नया नेता चुनना ही होगा, जो सत्ता परिवर्तन कर सके।'

इसके अलावा सपा नेता ने पार्टी के प्रमुख महासचिव और राज्यसभा सांसद रामगोपाल यादव का भी एक वीडियो शेयर किया है। कांग्रेस से जुड़े एक सवाल का जवाब देते हुए रामगोपाल यादव कहते है'राहुल गांधी अभी भी इंडिया गठबंधन के नेता नहीं हैं। राजनीति में कोई साधु-संत बनकर नहीं आता है। सब कोई पद चाहता है, चाहे लोकसभा का चुनाव हो या विधानसभा का चुनाव हो। कांग्रेस ने कहीं भी अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है।'

रामगोपाल यादव ने क्या कहा?

रामगोपाल यादव ने आगे कहा'अगर लोकसभा के चुनाव में देखा जाए तो इनकी सरकार हिमाचल प्रदेश में है। लेकिन वहां कांग्रेस चार में से सभी चार सीटें हार गई। इनकी सरकार तेलंगाना और कर्नाटक में है, वहां भी आधी सीटें हार गए हैं। यहां तक कि ये मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में एक भी सीट नहीं जीते हैं। अगर जीते होते तो आज मोदी प्रधानमंत्री होते ही नहीं। इस वजह से लोगों में चर्चा होती है कि नेतृत्व परिवर्तन किया जाए।'  

Leave a comment