Sam Pitroda: ‘विरासत टैक्स’ वाले बयान पर सैम पित्रोदा ने दी सफाई, विवाद बढ़ने पर कांग्रेस ने किया किनारा

Sam Pitroda: ‘विरासत टैक्स’ वाले बयान पर सैम पित्रोदा ने दी सफाई, विवाद बढ़ने पर कांग्रेस ने किया किनारा

Sam Pitroda: अमेरिका का सिस्टम समझाकरइंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा संपत्ति में आ गए हैं। अमेरिका का सिस्टम समझाते हुए उन्होंने कहा कि जो भी अमेरिक में मरता है, तो वह केवल45 फीसदी संपत्ति अपने बच्चों के दे सकता है, बाकी बची 55 फीसदी संपत्ति सरकार को दी जाती है उसके बाद यह संपत्ति गरीबों में बांट दिया जाता है। कांग्रेस ने भी उनके इस बयान पर किनारा कर लिया है। इस बात को लेकर कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने कहा कि ये विचार निजी हो सकता है। हमेशा पित्रोदा के विचार कांग्रेस की स्थिति को दर्शाते हैं। ऐसा कई बार नहीं होता है।

सैम पित्रोदा ने दी सफाई

हालांकि, सैम पित्रोदा ने विवाद बढ़ने के बाद सफाई दी है। इसे लेकर सैम पित्रोदा ने बोला कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि अमेरिका में विरासत कर पर एक व्यक्ति के रूप में जो मैंने कहा था उसे मीडिया तोड़- मरोड़ कर रहे हैं। पीएम की मंगलसूत्र और सोना छीनने की टिप्पणी बिल्कुल अवास्तविक है। आगे सैम पित्रोदा कहते हैं कि टीवी पर मैंने अपनी सामान्य बातचीत में सिर्फ एक उदाहरण के अधार पर अमेरिका में विरासत कर का उल्लेख किया था। मैं तथ्यों का उल्लेख नहीं कर सकता क्या? मैंने बोला ये मुद्दे इस तरीके के हैं जिन पर लोगों को चर्चा और बहस करनी होगी। कांग्रेस सहित किसी भी पार्टी की नीति से इसका कोई लेना-देना नहीं है।

सैम पित्रोदा ने समझाया था अमेरिका का सिस्टम

दरअसल, देश मेंPM मोदी के मंगलसूत्र वाले बयान के बाद जमकर बयानबाजी देखने को मिल रही है। इसी दौरान सैम पित्रोदा ने कहा,जो भी अमेरिक में मरता है, तो वह केवल45 फीसदी संपत्ति अपने बच्चों के दे सकता है, बाकी बची 55 फीसदी संपत्ति सरकार को दी जाती है उसके बाद यह संपत्ति गरीबों में बांट दिया जाता है। यह काफी दिलचस्प कानून है। इसमें बताया गया है कि अपने पीढ़ी के दौरान संपत्ति कमाई वो मरने के बाद जनता के लिए छोड़नी चाहिए, पूरी नहीं, आधी, जो मुझे सही लगता है। वह आगे कहते हैं कि ऐसा भारत देश में नहीं है।

Leave a comment