
नई दिल्ली : बॉलीवुड के दबंग यानि सलमान खान इस समय लगाचार सुर्खियों में बने रहते है. वहीं सलमान लगातार डोनेशन दे रहे हैं और एक के बाद उनका वीडियो सामने आता रहते हैं.इसी बीच यह खबर भी वायरल हो रही है जिसे सुनकर सलमान भाई के फैंस को खुशी होने के साथ साथ झटका भी लग सकता. खबर है कि, सलमान एक साउथ की फिल्म का हिस्सा बनने जा रहें हैं, जिसके लीड रोल में चिरंजीवी नजर आने वाले है.
आपको बता दें कि, बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान बहुत जल्द अब एक साउथ मूवी में नजर आने वाले है. सलमान खान इस फिल्म में एक स्पेशल रोल निभाने जा रहे हैं जिसका नाम होगा पृथ्वीराज. हालांकि अभी इस फिल्म को लेकर किसी तरह का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है लेकिन ऐसी खबरें लगातार आ रही हैं. वहीं फिल्म में लीड रोल में चिरंजीवी नजर आने वाले है. सलमान खान चिरंजीवी के काफी अच्छे दोस्त भी हैं और उनके परिवार के काफी करीब भी हैं. किसी ना किसी मौके पर साथ नजर आ ही जाते हैं.
वहीं आचार्य एक मलयालम फिल्म है, जिसका रीमेक तेलुगू में बनाया जा रहा है. सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो लॉकडाउन शुरु होने से पहले फिल्म राधे को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में थे. यह माना भी जा रहा है कि, कोरोना महामारी के कारण लगे लॉकडाउन के खुलते ही सलमान सबसे पहले फिल्म ‘राधे’पर काम करेंगे. इस फिल्म के लिए सलमान खान ने काफी ज्यादा मेहनत की है और फिल्म को धमाकेदार बनाया है.इस फिल्म को निर्देशक प्रभुदेवा ने निर्देशित किया है.
Leave a comment