
नई दिल्ली: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अक्सर चर्चा में बने रहते है। यहीं वजह है की एक्ट्रर की फैन फॉलोइंग का अंदाजा भी कोई नहीं लगा सकता है। फिल्मों की धमाकेदार ओपनिंग से लेकर ट्विटर तक सलमान खान के फैंस ने उनका साथ दिया है। जहां एक तरफ उनके फैंस अभिनेता के शादी को लेकर सवाल पूछते रहते है। वहीं दूसरी तरफ सलमान खान ने अपने फैंस को शायद इसका जवाब दे दिया है।
दरअसल मंगलवार को IIFA 2023 की प्रेस मीट रखी गई। जहां बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा लगा था। इसके साथ ही वहां सितारे तो बहुत थे लेकिन सलमान खान की एंट्री ने पूरी महफील लूट ली। सलमान खान को इंवेंट में ग्रीन शर्ट और ग्रे पैंटसूट में देखा गया। एक्टर का डैशिंग लुक देख फैंस की तो सांसें ही थम गई है। इसके साथ ही सलमान खान की एक चीज खास थी, जो पहली बाह देखने के लिए मिली है। बता दें कि सलमान खान ने हाथ में अपना फेवरेट ब्रेसलेट तो पहना ही था। मगर एक और चीज नोटिस करने वाली थी। वो थी मिडिल फिंगर में पहनी गई रिंग। इससे पहले सलमान खान की उंगली में ऐसी रिंग नहीं देखी गई थी. इसे सलमान की लकी रिंग नहीं देखी गई थी। इसे सलमान की लकी रिंग बताया जा रहा है।
फैंस ने कैसे किया रिएक्ट?
वहीं सोशल मीडिया पर सलमान खान की इस रिंग के साथ तस्वीरें छाई हुई है। फैंस के मजेदार कमेंट्स भी आ रहे है। एक यूजर ने लिखा कि सलमान खान तो पूरे ही लकी है। उन्हें क्या किसी लकी चीज को पहनने की जरूरत है। वहीं फैंस अब एक्टर की रिंग की तारीफ करते नहीं थक रहे है। एक यूजर का मानना है कि ये रिंग उनके पिता सलीम खान की है। उन्होंने ये रिंग अपने सभी बच्चों को दी है।
Leave a comment