Salman Khan New Music Video Tere Bina : सलमान खान ने शेयर किया अपने अपकमिंग गाने का टीजर,जैकलीन फर्नांडिस के साथ रोमांस करते हुए आएंगे नजर

Salman Khan New Music Video Tere Bina :  सलमान खान ने शेयर किया अपने अपकमिंग गाने का टीजर,जैकलीन फर्नांडिस के साथ रोमांस करते हुए आएंगे नजर

नई दिल्ली :  जहां देश आज कोरोना वायरस और लॉकडाउन के बीच मदर्स डे को सेलिब्रेट कर रहा है. वही इसी के बीच बॉलीवुड चहेते सुपरस्टार सलमान खान ने अपने फैंस को एक खास तोहफा दिया है. यह तो हम आपको पहले ही बता चुके हैं की सलमान अपना नया गाना लाने वाले हैं,वही अब दबंग सलमान खान ने सोशल मीडिया पर अपने नई म्यूजिक वीडियो 'तेरे बिना'  का टीजर फैंस के साथ शेर किया है.ये टीजर मात्र 30 सेकेंड का है,इस टीजर को शेयर करते हुए सलमान खान ने लिखा, 'मैं अपने नए गाने तेरे बिना के जरिए आप सबको मदर्स डे की शुभकामनाएं देता हूं.'

आपको बता दें की,  टीजर में सलमान खान के साथ जैकलीन फर्नांडिस नजर आ रही हैं. वीडियो में इन दोनों की जोड़ी बेहद कमाल लग रही है.लॉकडाउन के कारण सलमान खान अपने पनवेल वाले फॉर्महाउस में फंस गए हैं. यहां पर सलमान खान के साथ कई दोस्त शामिल हैं.ऐसे में सलमान खान ने अपने फॉर्महाउस पर ही इस गाने की शूटिंग कर ली है. इस गाने को फिल्माने में सलमान खान को केवल एक दिन का ही समय लगा है.म्यूजिक वीडियो तेरे बिन का टीजर रिलीज होते ही सलमान खान ने इस बात का भी ऐलान कर दिया है कि ये गाना 13 मई को रिलीज होने वाला है.

सलमान खान कोरोना वायरस लॉकडाउन के बीच लगातार गरीबों की मदद कर रहे हैं. 25,000 मजदूरों की सहायता करने के अलावा सलमान खान ने हाल ही में खुद राशन जमा कर अपने फॉर्म हाउस से ही गरीब लोगों की मदद की और इतना ही नहीं अपने फैंस और दोस्तों से भी गरीबों की मदद करने की सलाह दे डाली. कुछ समय पहले ही सलमान खान ने बीइंग हैंग्री फूड ट्रक की शुरुआत की है जिससे गरीबों को भरपेटखाना खिलाने का काम कराया जा रहा है.

Leave a comment